suvichar
✕

झारखंड में Corona संक्रमित 1 की मौत, 8 नए पॉजिटिव पाए गए

Updated: गुरुवार, 9 अप्रैल 2020 (11:48 IST)
रांची। झारखंड में कोरोना संक्रमित रोगियों की संख्या 1 दिन में ही तिगुनी हो गई है जबकि बोकारो में कोरोना संक्रमित 1 बुजुर्ग की मौत हो गई है। रोगियों में दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम से लौटे लोगों की भी अधिक संख्या है। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने यह जानकारी दी।
ALSO READ: देश में Corona से मृतकों की संख्या 166 हुई, संक्रमित बढ़कर हुए 5734
राज्य में कोरोना से पहली मौत बोकारो के गोमिया प्रखंड में साड़म में गुरुवार सुबह हुई। 72 वर्षीय 1 वृद्ध की कोरोना संक्रमित होने का पता चलने के कुछ घंटे बाद ही मौत हो गई। दूसरी ओर बोकारो में ही बांग्लादेश और फिर दिल्ली के निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के मरकज में गई कोरोना संक्रमित महिला की 2 पोतियां और उसका देवर भी बुधवार देर रात कोरोना संक्रमित पाए गए।
 
इस बीच बुधवार देर रात रांची के हिन्दपीढ़ी इलाके में भी तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होकर लौटे लोगों के कारण कोरोना संक्रमित 5 नए लोगों का पता चला है जिससे रांची में ऐसे कोरोना संक्रमित मरीजों की कुल संख्या अब 7 हो गई है।
 
यहीं से 31 मार्च को राज्य का पहला कोरोना संक्रमित मामला उस समय पाया गया था, जब निजामुद्दीन मरकज से लौटी 1 मलेशियाई महिला हिंदपीढ़ी की बड़ा मस्जिद से कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। उसे यहां रिम्स में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा हजारीबाग के विष्णुगढ़ में पहले से ही 1 कोरोना संक्रमित मरीज पाया जा चुका है।
 
राज्य में अब कुल मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या 4 से बढ़कर यकायक 13 हो गई है जिनमें 1 बुजुर्ग की मौत हो गई है तथा 12 अन्य विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित पाए गए 13 लोगों में 12 का कहीं-न-कहीं से दिल्ली में निजामुद्दीन मरकज से संबंध पाया गया है जिसके चलते राज्य प्रशासन सतर्क हो गया है और जमात के शेष लोगों से शीघ्रातिशीघ्र सामने आकर जांच करवाने की अपील की गई है। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख