dharma sangrah

Corona India Update : तेजी से कम हो रहे हैं कोरोना के एक्टिव मरीज, 24 घंटे में 81514 ठीक

Updated: गुरुवार, 15 अक्टूबर 2020 (10:26 IST)
नई दिल्ली। भारत में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या तेजी से कम हो रही है। पिछले 24 घंटे में 81514 इस महामारी से ठीक हो गए। गुरुवार को कोरोनावायरस 67,735 नए मामले सामने आए, जिससे संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 73 लाख पार हो गए और ठीक हुए मरीजों की संख्या 63,83,441 हो गई।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में संक्रमण के 67,735 नए मामले सामने आने से कुल मामले बढ़कर 73,07,097 तक पहुंच चुके हैं, जबकि पिछले 24 घंटे के अंतराल में बीमारी से 680 लोगों की जान जाने से देश में मरने वालों की संख्या 1,11,266 हो गई।
 
देश में लगातार 7वें दिन कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 9 लाख से नीचे रही। आज भी संक्रमण के 75,000 से कम नए मामले सामने आए और लगातार 12 दिनों से मृतक संख्या 1,000 से नीचे रही।
 
भारत में 17 सितंबर को कोविड-19 के अब तक के सर्वाधिक 97,894 मामले सामने आए थे। नवीनतम आंकड़ों के मुताबिक, देश में वर्तमान में कोरोना वायरस के 8,12,390 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 11.12% है। कोविड-19 के मामले में मृत्यु दर 1.52% है।
 
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे। यह आंकड़ा 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख की संख्या को पार कर गया।

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

नेपाल की बाढ़ में फंसे 320 भारतीयों से संपर्क नहीं, खरगे ने PM मोदी और अमित शाह से की बड़ी मांग

नेपाल की त्रासदी में विदिशा की स्वाति बागरेचा लापता, 26 अगस्त से परिवार से संपर्क टूटा

नेपाल में जलप्रलय से भारी तबाही, 626 लोगों की मौत; 2400 से ज्यादा लापता, 320 भारतीयों से संपर्क टूटा

सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन के वाल्मीकि आश्रम में की छड़ी पूजा, प्रदेशवासियों के लिए मांगी सुख-समृद्धि

क्यों खास है उत्तरकाशी का काशी विश्वनाथ मंदिर? दक्षिण की ओर झुका है 56 सेमी ऊंचा स्वयंभू शिवलिंग

अगला लेख