sundarkand
✕

Corona India Update : 82.14% कोरोना संक्रमित स्वस्थ, डेथ रेट भी घटकर 1.58%

Updated: शनिवार, 26 सितम्बर 2020 (11:16 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस (CoronaVirus) संक्रमण के 85,362 नए मामले सामने आने के बाद अब तक संक्रमित लोगों की कुल संख्या 59 लाख के पार हो गई है, जिनमें से 48 लाख से अधिक लोग संक्रमण मुक्त हो चुके है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 के एक दिन में 85,362 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 59,03,932 हो गए। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,089 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 93,379 हो गई।
 
आंकड़ों के अनुसार, देश में अभी तक 48,49,584 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। देश में लोगों के संक्रमण मुक्त होने की दर 82.14 प्रतिशत हो गई है। कोविड-19 से रोगियों की मृत्यु दर 1.58 प्रतिशत है। मंत्रालय के अनुसार, देश में अभी 9,60,969 मरीजों का इलाज जारी है, जो कुल मामलों का 16.28 प्रतिशत हैं।
 
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, 23 अगस्त को 30 लाख के पार, पांच सितम्बर को 40 लाख के पार और 16 सितम्बर को 50 लाख के पार चले गए थे।
 
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 25 सितम्बर तक कुल 7,02,69,975 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 13,41,535 नमूनों की जांच शुक्रवार को की गई। (भाषा) 

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

Poonch Encounter : पुंछ में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, लैंडमाइन धमाके में लश्कर के टॉप कमांडर समेत 4 आतंकी ढेर

अगला लेख