ramcharitmanas

बुलंदशहर में कोरोना 30 गुना बढ़ा, 92 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि

Updated: शुक्रवार, 9 अप्रैल 2021 (14:36 IST)
बुलंदशहर। उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर में पिछले वर्ष के मुकाबले इस साल अप्रैल में कोरोना संक्रमण 30 गुना बढ़ गया है। शुक्रवार को 1 एडीजे समेत 92 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसी संदर्भ में 24 घंटे के लिए शुक्रवार को बुलंदशहर कचहरी को बंद कर दिया गया है। गाइडलाइन के अनुसार 1 दिन में 100 संक्रमित और 500 एक्टिव केस मिलने पर रात्रि कर्फ्यू लगाया जा सकता है।

ALSO READ: कोरोना को लेकर दोहरी मानसिकता से बचें लोग,बीमारी जितनी गंभीर,बचाव उतना ही आसान:मनोचिकित्सक
 
जिले में मौजूदा समय में 228 सक्रिय केस मिले हैं। संक्रमण बढ़ने की रफ्तार यही रही तो प्रशासन यहां भी रात्रि कर्फ्यू लगा सकता है। जनपद में संक्रमण के अब कुल 6,543 केस हो गए हैं जिनमें 6,220 लोग डिस्चार्ज किए जा चुके हैं और 95 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले वर्ष जनपद में 29 मार्च को पहला केस मिला था इसके बाद 8 अप्रैल तक 8 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी। इस वर्ष 1 अप्रैल से कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और 8 दिन में संक्रमितों की संख्या 200 के पार पहुंच चुकी है।

ALSO READ: Fight against Corona: कोरोना से डरना और लड़ना दोनों जरूरी

 
गुरुवार को ऊंचा गांव क्षेत्र में 23 व बुलंदशहर तहसील क्षेत्र में 21 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई। 
नोडल अधिकारी डॉ. रोहतास यादव ने बताया कि गुरुवार रात्रि तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में 3, शास्त्री नगर में 2, गंगानगर, टीचर कॉलोनी, नदीम पुरावूर, उत्तम नगर, डीएवी बाईपास, आवास विकास कृष्णानगर, साधना शास्त्री नगर, चांदपुर का शिवाली, मिर्जापुर निजी अस्पताल निवासी 1-1 संक्रमण की पुष्टि हुई है। (वार्ता)

Show comments

Ather Konarc vs Bajaj Chetak: किस Electric Scooter में है ज्यादा दम? कीमत, रेंज, स्पीड और फीचर्स की पूरी तुलना

Nepal Flood : बड़ी बाढ़ आ रही है, भागो, अनजान शख्स बना फरिश्ता, बची 370 से ज्यादा जानें, स्कूल में ऐसे हुआ जिंदगी का सबसे बड़ा Rescue

CJP Protest Marc h: 5 सितंबर के दिल्ली मार्च पर SC ने क्यों नहीं लगाई रोक? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा

YouTube Creators की बल्ले-बल्ले, Amazon के साथ शुरू हुआ नया Affiliate फीचर, वीडियो से होगी अतिरिक्त कमाई

H-1B वीज़ा का झटका बनेगा नया मौका, भारत में मिल सकती है ग्लोबल पैकेज वाली जॉब्स, जानिए कैसे बदल रहा है IT सेक्टर का गणित?

सभी देखें

Indus Waters Treaty : सिंधु जल संधि पर भारत का बड़ा पलटवार, वर्ल्ड बैंक की मध्यस्थता अदालत के फैसले को किया खारिज

महाकाल की शाही सवारी, CM डॉ. मोहन यादव ने भगवान चन्द्रमोलेश्वर की पूजा की, रामघाट पर हेलीकॉप्टर से हुई पुष्पवर्षा

देहरादून में स्वाइन फ्लू और कोरोना का बढ़ता कहर, H1N1 के 105 मामले, 5 मरीजों की मौत

Anna Hazare : अन्ना हजारे की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के बॉम्बे अस्पताल के ICU में भर्ती

PM मोदी की दो टूक, पुतिन से बोले- युद्ध का हर दिन मानवता को पीछे ले जाता है, SCO से इतर मिले नेता, फिर दिखी कार डिप्लोमेसी

अगला लेख