ramcharitmanas
✕

इटली लौट रहा लॉकडाउन की ओर, एक दिन में 11 हजार कोरोना संक्रमित

Updated: सोमवार, 19 अक्टूबर 2020 (16:22 IST)
इटली में कोरोना वायरस ने एक बार फिर से जोर पकड़ लिया है। बीते दिन 11 हजार से ज्यादा मामले सामने आने के बाद सरकार नए सिरे से लॉकडाउन लगाने के लिए बाध्य हो गई, जिसके बाद पूरे देश में नए तरह की पाबंदियां लगा दी गई।

फ्रांस, स्विट्जरलैंड समेत कई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। जिसके बाद फ्रांस और अब इटली ने भी नए सिरे से पाबंदियां लागू कर दी है।

इसके तहत इटली में अब शाम 6 बजे ही रेस्टोरेंट्स बंद हो जाएंगे। साथ ही एक टेबल पर अधिकतम 6 लोग ही बैठ सकेंगे। इतना ही नहीं, पूरे देश में धार्मिक और स्थानीय त्योहारों को मनाने पर भी रोक लगा दी गई है और भीड़ इकट्ठी करने पर सख्त पाबंदी की ताकीद की गई है। इसके अलावा इटली में कोरोना से निपटने के लिए नए सिरे से नियमावली भी जारी की गई है।

इटली में कोरोना वायरस के मामलों में वृद्धि जारी है। देश में रविवार को संक्रमण के रिकॉर्ड 11,705 नए मामले सामने आए।  इटली में मार्च-अप्रैल की तुलना में फिलहाल कोविड-19 परीक्षण में भारी इजाफा किया गया है।

हालांकि, डॉक्टरों ने चेताया है कि वायरस एक बार फिर कमजोर रोगियों को अपनी चपेट में ले रहा है और अस्पतालों पर बोझ बढ़ता ही जा रहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, रविवार को 750 मरीजों का आईसीयू में उपचार जारी था जोकि पिछले दिन की तुलना में 45 अधिक रहा जबकि 7,000 से अधिक लोगों को भर्ती किया गया। इसके मुताबिक, इटली में पिछले 24 घंटे में 69 मरीजों की मौत हो गई और देश में महामारी फैलने के बाद से अब तक 36,543 लोगों की जान जा चुकी है।

Show comments

Maruti Suzuki : मारुति की कार खरीदने का मौका, इन मॉडल्स पर मिल रहा ₹1.36 लाख तक का फायदा, जानिए किस कार पर कितनी बचत

RBI Repo Rate Decision : क्या महंगी होगी आपके घर और कार की EMI? जानिए आरबीआई के फैसले का आप पर असर

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर की बैटरी बीच रास्ते खत्म होने का डर कितना सही? जानिए रेंज एंग्जायटी से कैसे बचें

SIR पर जमकर तकरार, राहुल गांधी और प्रियंका पर क्यों हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला

चीन का खतरनाक दांव! नए सिल्क रूट से तालिबान से सीधे जुड़ा चीन; क्या वाखान कॉरिडोर से भारत को घेरने की तैयारी है?

सभी देखें

17,000 फुट की ऊंचाई पर IndiGo Flight पर गिरी बिजली, 104 यात्री थे सवार

राहुल गांधी पर महिला पुलिसकर्मी को धक्का देने का आरोप, BJP ने वीडियो शेयर कर साधा निशाना

Delhi Building Collapse : दिल्ली के सीमापुरी में 5 मंजिला इमारत ढही, 3 की मौत, 8 घायल

'मेरी बहन है ये'... प्रियंका को हटाने पर पुलिस पर भड़के राहुल गांधी, गूंजा नया नारा- 'ज्ञानेश कुमार कहां मिलेंगे?'

सांप के सहारे हत्या छिपाने की कोशिश! पत्नी और प्रेमी दोषी, अमित कश्यप हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला

अगला लेख