sawan somwar

देश में कोरोना से 2,109 की मौत, संक्रमितों की संख्या 62,939

Updated: रविवार, 10 मई 2020 (11:46 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 से मरने वालों की संख्या रविवार को 2,109 हो गई और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,939 पर पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 128 लोगों की मौत हुई और 3,277 मामले सामने आए हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में 41,472 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 19,357 लोग स्वस्थ हो गए हैं और एक मरीज विदेश चला गया है। संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

कुल 2,109 मृतकों में से, सबसे अधिक 779 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। गुजरात में 472, मध्य प्रदेश में 215, पश्चिम बंगाल में 171, राजस्थान में 106, उत्तर प्रदेश में 74, दिल्ली में 73 और आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में 44-44 लोगों की मौत हो गई है।

पंजाब में मृतक संख्या 31 और कर्नाटक एवं तेलंगाना में 30-30 है। जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों में कोविड-19 से नौ-नौ लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में पांच और केरल में 4 लोगों ने इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवाई है। झारखंड में कोविड-19 से 3 लोगों की मौत हुई है।

ओडिशा, चंडीगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश में 2-2 लोगों ने दम तोड़ा है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है। (भाषा)

Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

यहां के एल्युमिनाई OG हैं, PM नरेंद्र मोदी की GenZ स्टाइल में स्‍पीच, मोदी जी ने किसे कह डाला नाराज फूफा जी

PM नरेंद्र मोदी ने किया दिल्‍ली मेट्रो का सफर, अब तक 12 दफा कर चुके हैं यात्रा, बच्‍चों से ऐसे की गुफ्तगू

AI से ग्लोबल बाजारों तक, आकाश अंबानी ने बताया जियो का अगला रोडमैप

शिक्षा में राजनीति का कोई स्थान नहीं : सीएम योगी

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

अगला लेख