suvichar

गुजरात में 127 नए मामले, संक्रमितों का आंकड़ा 2000 के पार

Updated: मंगलवार, 21 अप्रैल 2020 (14:27 IST)
गांधीनगर। गुजरात में पिछले 12 घंटे में कोरोना विषाणु यानी कोविड-19 के संक्रमण से 6 और लोगों की मौत हो गई तथा 127 नए मामले सामने आए। 
 
इसके साथ ही अब तक इस घातक विषाणु के संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 77 हो गई है। कुल संक्रमितों की संख्या भी बढ़कर 2066 हो गई है।  पिछले 12 घंटे में एक भी मरीज को अस्पताल से छुट्टी नहीं मिली है।
 
स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव जयंती रवि ने मंगलवार को बताया कि पिछले 12 घंटे में 55 साल की एक महिला की 
 
भावनगर में तथा 72, 66 और 55 साल की तीन महिलाओं और 66 और 50 साल के दो पुरुषों यानी कुल 5 लोगों की अहमदाबाद में मौत हो गई। इनमें से भावनगर की महिला और अहमदाबाद की 72 साल की महिला को रक्तचाप और 66 साल के पुरुष को मधुमेह और गुर्दे की बीमारी भी थी।

अब तक अहमदाबाद में सर्वाधिक 43, सूरत में 10, वडोदरा में 7, भावनगर में 7, आणंद, गांधीनगर और पंचमहाल में 2-2, भरूच, पाटण, कच्छ, बोटाद, जामनगर और अरवल्ली में 1-1 मौत हुई है। 127 नए मामलों में 45 महिलाएं और 82 पुरुष हैं। 
 
अहमदाबाद के 50 में से ज्यादातर संक्रमित हॉटस्पॉट इलाकों के हैं। सूरत में 69, राजकोट और वलसाड़ में 2-2, अरवल्ली, गिर-सोमनाथ, खेड़ा और तापी में एक-एक नया मामला आया है।
 
श्रीमती रवि ने बताया कि अहमदाबाद में अब तक कुल सर्वाधिक 1298, सूरत में 338, वडोदरा में 188, राजकोट 40, भावनगर में 32, आणंद में 28, भरूच में 23, गांधीनगर में 17, पाटण में 15, नर्मदा 12, पंचमहाल में 11, बनासकांठा 10, अरवल्ली 8, छोटाउदेपुर में 7, महेसाणा और कच्छ में 6-6, बोटाद 5, खेडा, गिर-सोमनाथ, महीसागर, दाहोद और पोरबंदर में 3-3, साबरकांठा और वलसाड़ में 2-2, तापी, जामनगर और मोरबी में 1-1 मामले सामने आए हैं।

राज्य के 33 में से अब तक 27 जिले कोरोना प्रभावित हैं। अब सक्रिय 1858 मामलों में से 18 जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर हैं और शेष 1839 लोगों की हालत स्थिर बताई गई है। (वार्ता)

Show comments

TVS iQube MillionR Edition लॉन्च, 145 किमी रेंज और Type-C चार्जिंग समेत मिलेंगे ये फीचर्स, हासिल किया 10 लाख यूनिट का आंकड़ा, कीमत जानेंगे तो हो जाएंगे हैरान

नेपाल में बाढ़ से तबाही तो दिल्ली में H1N1 का कहर, मामलों की संख्या 3000 के करीब

कांवड़ यात्रा पर दिग्विजय सिंह के बयान से गरमाई सियासत, भाजपा ने बताया सनातन का अपमान, माफी की मांग

चीनी कैमरे ने रिकॉर्ड की Nepal की तबाही का भयावह दृश्‍य, जिस जगह टूटा था ग्लेशियर, वहां पहुंचा चीनी हेलीकॉप्टर

तिब्बत में टूटा ग्लेशियर का 'थूथन', नेपाल में हाहाकार, 30 फीट ऊंची प्रलयंकारी बाढ़ का खौफनाक सच

सभी देखें

रीवा-सतना के बाढ़ पीड़ितों को कपड़े-खाना और शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाए: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से की सौजन्य भेंट

नई दिल्ली से सीधे रीवा पहुंचे सीएम डॉ.मोहन यादव, रविवार को करेंगे बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण

सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' पर क्‍या है कंट्रोवर्सी, प्रकाशन ने क्‍यों छापने से किया इनकार?

किसी ने पूछा— RSS जॉइन करने पर मुझे क्या मिलेगा, न्‍यू यॉर्क में संघ प्रमुख मोहन भागवत ने दिया ये जवाब

अगला लेख