suvichar

वडोदरा से Ground Report : 2500 सब्जी बेचने वालों की होगी लगातार स्क्रीनिंग

Updated: शनिवार, 9 मई 2020 (13:21 IST)
-कल्याणी देशमुख
वडोदरा शहर व जिले में कोरोना वायरस (Corona Virus) के पॉजिटिव मरीजों की संख्या करीब 500 तक पहुंच गई है। वहीं, 31 लोगों की कोरोना वायरस से मौत हो चुकी है। इसके लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था भी की गई है कि सब्जी बेचने वालों को हर तीन दिन में स्क्रीनिंग करानी होगी। 
 
वडोदरा कमिश्नर अनुपमसिंह गहलोत के मुताबिक कोरोना की स्थिति को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है कि लोगों को सब्जी-फल व अन्य जरूरी वस्तुएं मिलती रहें। इसके अलावा, सोशल डिस्टेंसिंग सहित लोगों की सुरक्षा के लिए प्रशासन ने चार अहम फैसले लिए हैं।
 
पहला, सब्जी वालों को सुपर स्प्रेडर माना जाता है, ऐसे में करीब ढाई हजार सब्जी वालों को अपने नजदीकी हेल्थ सेंटर में दोपहर के समय जाकर प्रो-एक्टिव स्क्रीनिंग करानी होगा। जरूरत पड़ने पर सैंपल भी देने होंगे। इस स्क्रीनिंग के दौरान किसी व्यक्ति में डायबिटीज, हायपर टेंशन, किडनी व सांस संबंधी बीमारी मिलती है तो उसे हाई रिस्क समझकर क्वारेंटाइन किया जाएगा। इसी के साथ सब्जी बेचने की उसकी परमीशन रद्द की जाएगी।
 
दूसरा, साग-भाजी बेचने वालों का हेल्थ कार्ड इस सेंटर में रखा जाएगा। जो सब्जी वाला तीन-तीन दिन बाद हेल्थ सेंटर आकर नियमित स्क्रीनिंग नहीं कराएगा, उसकी सब्जी बेचने की परमीशन रद्द होगी। 
 
तीसरा, लॉकडाउन के दौरान इंडस्ट्री, हेल्थ केयर यूनिट्स, दुकानें, मॉल सभी को चालू रखने व सब्जी-फल की बिक्री के लिए अधिकृत पास दिए गए हैं। इनके अलावा कुछ और लोगों को भी छूट दे रखी है। इन सभी लोगों को नियमित स्वयं की सेल्फ स्क्रीनिंग करनी होगी। 
 
चौथा, यदि इन्हें सर्दी, खांसी, बुखार या गले में दर्द व सांस में तकलीफ जैसे लक्षण दिखते हैं तो ऐसे लोगों को पास के हेल्थ सेंटर अथवा पालिका के टोल-फ्री नंबर- 1800 233 065 पर सूचना देना आवश्यक होगा। नियमों का पालन नहीं करने वाले लोगों पर कोविड-19 रेगुलेशन एक्ट 22 के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।

वडोदरा के खत्रीपोल एरिया में रहने वाले बंकिम देसाई ने बताया कि जिस क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव केस की जानकारी मिलती है, उस एरिया के लोग स्वयं को क्वारंटाइन कर लेते हैं। जब इनसे पूछा कि आपको कैसे पता चलता है कि किस एरिया में कोरोना पॉजिटिव हैं तो बंकिम ने वेबदुनिया को बताया कि वडोदरा में हर शाम पांच बजे हेल्थ बुलेटिन जारी किया जाता है।

बुलेटिन में बताया जाता है कि शहर के किस एरिया में कितने कोरोना के केस हैं तथा नए कितने पता चले हैं। इतना ही नहीं, कोरोना प्रभावित मरीज का नाम भी इस बुलेटिन में जाहिर किया जाता है। इसके बाद यह सूचना वाट्सएप के जरिये रोजाना शहरभर में वायरल होती है। इस तरह हम सभी को अपने क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव की जानकारी मिल जाती है।

वहीं, वडोदरा स्थित ओएनजीसी में काम करने वाली नेहा व्यास ने वेबदुनिया को बताया कि उनके ऑफिस में एक दिन छोड़कर ड्यूटी पर बुलाया जाता है। अच्छी बात यह है कि सभी के लिए सिर्फ चार घंटे की वर्किंग तय की गई है। जिस वाहन से ओएनजीसी के लोग ड्यूटी जाते हैं, उनके वाहन पर इमरजेंसी सेवा का स्टीकर लगाया गया है। साथ ही मास्क पहनना तो आवश्यक है ही। यही कारण है कि पुलिस हमें रोकती नहीं है।

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया देश के पहले वर्चुअल चिड़ियाघर का लोकार्पण, आप भी एंजॉय करें 14D-360 डिग्री थिएटर में फिल्म

NTA का बड़ा फैसला, UGC-NET परीक्षा हुई रद्द, इन 3 विषयों की दोबारा होगी Exam, जानिए क्या है कारण?

पश्चिम बंगाल के पूर्व डिप्टी स्पीकर ने लगाई फांसी, TMC दफ्तर में फंदे से लटका मिला शव, मामले पर क्‍या बोलीं ममता बनर्जी?

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

अगला लेख