suvichar
✕

'डांस दीवाने' के सेट पर कोरोना विस्फोट, टीम के 18 मेंबर पॉजिटिव, शो की जज हैं माधुरी दीक्षित

Updated: मंगलवार, 30 मार्च 2021 (21:41 IST)
मुंबई। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित की मेजबानी वाले लोकप्रिय नृत्य कार्यक्रम 'डांस दीवाने' के दल के लगभग 18 सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। फिल्म उद्योग कर्मचारी संघ ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
 
'कलर्स' चैनल के एक प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि 'डांस दीवाने' की तीसरे संस्करण की टीम के कुछ सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं, लेकिन उन्होंने संक्रमितों की वास्तविक संख्या नहीं बताई।

ALSO READ: Corona India news : सरकार ने किया आगाह- कोरोना संक्रमण से बद से बदतर हो रहे हालात, समूचा देश जोखिम में
 
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्पलॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) के महासचिव अशोक दुबे के अनुसार 
कार्यक्रम की टीम के 18 सदस्य वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

दुबे ने कहा कि 2 दिन पहले यूनिट के 18 सदस्य कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वे घरों में क्वारंटाइन में हैं। उनकी जगह दूसरे लोगों से काम लिया गया जिसके बाद शूटिंग पूरी हुई। उन्होंने कहा कि दीक्षित तथा शो के अन्य जज स्वस्थ हैं। (भाषा)

Show comments

SIR विवाद के बीच सुप्रीम कोर्ट की दो टूक, कहा- हमारे हाथ बंधे नहीं हैं

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को बड़ी राहत, SEM कोर्ट ने दिया रिहाई का आदेश

Gold-Silver Price Today: सस्ता हुआ सोना, चांदी के दामों में गिरावट, जानिए देश के बड़े शहरों में क्या रहे भाव

Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

जेफ्री एपस्टीन के साथ हरदीप सिंह पुरी की तस्वीरें वायरल: विपक्ष ने घेरा, गरमाई सियासत

सभी देखें

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

फिल्मी सितारों से सजी अयोध्या की रामलीला ने रचा नया कीर्तिमान, 74 करोड़ से ज्यादा दर्शकों ने देखा

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

यूपी में सुविधाएं बढ़ीं तो देवी धामों को उमड़े श्रद्धालु, शारदीय नवरात्र में आस्था ने रचा नया अध्याय

अगला लेख