ganesh chaturthi

Corona Effect : संसद में सांसदों के निजी सहायकों के प्रवेश पर रोक

Updated: शुक्रवार, 5 जून 2020 (07:51 IST)
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर लोकसभा सचिवालय ने एक आदेश जारी कर संसद भवन परिसर में सांसदों के निजी सहायकों के प्रवेश पर रोक लगा दी है।
 
लोकसभा की महासचिव स्नेहलता श्रीवास्तव ने गुरुवार को एक आदेश में कहा कि संसद सत्र शुरू होने पर सांसदों के 800 से ज्यादा निजी सहायकों की संसद भवन परिसर में उपस्थिति स्थिति को संवेदनशील बना देगी।
 
आदेश में कहा गया है कि दो गज की दूरी के नियम का पालन करते हुए तय किया गया है कि अगले आदेश तक सांसदों के निजी सहायकों के संसद भवन के भीतर प्रवेश को प्रतिबंधित किया जाता है।
 
संसद के नोडल प्राधिकार लोकसभा सचिवालय ने निजी सहायकों के अलावा सेवानिवृत्त अधिकारियों, निजी अतिथियों और संयुक्त सचिव रैंक से निचले स्तर के अधिकारियों का प्रवेश भी वर्जित रहेगा।
 
 
 
संसद का कामकाज 3 मई से शुरू होने के बाद वहां नियुक्त 4 से ज्यादा अधिकारियों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि के बाद यह फैसला लिया गया है। 
 
संसदीय सौंध भवन की दो मंजिलों को सील भी करना पड़ा था और उन्हें संक्रमण मुक्त करने के बाद खोला गया। (भाषा)

Show comments

Avadh Ojha : 30-40 करोड़ लोगों को निपटा दूंगा, भगवान मुझे कभी सत्ता में मत लाना, अब सत्ता की कुर्सी से क्यों डर रहे हैं अवध ओझा

रेल यात्रियों को क्या फायदा होगा, 7 हाई-डेंसिटी रेल नेटवर्क को फोर-लेन करने की मिली मंजूरी

1.43 लाख का iPhone 14 Pro ऑर्डर किया, बॉक्स में निकला नकली चीनी फोन, अब कंपनी देगी करीब ₹1.7 लाख

ब्रिटेन में क्यों फंसे हैं विजय माल्या? भगोड़े कारोबारी ने किया बड़ा दावा

मजिस्ट्रेट की इतनी हिम्मत..? छात्र को नोटिस भेजने पर भड़के CJI, ग्रेटर नोएडा प्रशासन को लगाई कड़ी फटकार

सभी देखें

बैंक स्ट्राइक से सितंबर में बिगड़ सकता है कामकाज का शेड्यूल, जानिए कब-कब हड़ताल पर हैं कर्मचारी

गुजरात विधानसभा में अत्याधुनिक पोर्टेबल अस्पताल 'BHISHM Cube-R300' की प्रदर्शनी, महज 12 मिनट में होता है तैयार

बिना बीज के खिलते हैं रहस्यमयी फूल, जानिए हनोल के महासू देवता मंदिर की खास बातें

सोचा था iPhone 18 प्रो आएगा तो 17 सस्ता होगा, Apple ने उल्टा बढ़ा दी कीमत, बने Memes

यात्री परिवहन विजन समिट-2026: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 11 सितंबर को करेंगे दो दिवसीय समिट का शुभारंभ

अगला लेख