dharma sangrah

पंजाब में कोरोना डेथ के आंकड़ों ने चौंकाया, महामारी से और 1375 की मौत

Updated: बुधवार, 2 नवंबर 2022 (10:56 IST)
नई दिल्ली। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 1,375 और लोगों की मौत की घोषणा की गई। इनमें पंजाब के वे 1,369 लोग भी शामिल हैं, जिनके नाम संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में जोड़े गए हैं। महामारी से देश में अब तक 5 लाख 30 हजार 452 लोग मारे जा चुके हैं। कोविड-19 से मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत है।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से मौत के जो 4 मामले सामने आए हैं, उनमें छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, पुडुचेरी और राजस्थान के एक-एक मरीज शामिल हैं।
 
भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,190 नए मामले सामने आने से देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4 करोड़ 46 लाख 55 हजार 828 हो गई है, जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 16,243 रह गई है।
 
देश में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 16,243 रह गई है, जो कुल मामलों का 0.04 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में 1,375 की कमी दर्ज की गई है। 
 
देश में अभी तक कुल 4 करोड़ 41 लाख 09 हजार 133 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं वहीं, मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.78 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 219.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
Edited by : Nrapendra Gupta 

Show comments

क्‍यों नहीं हटे उज्‍जैन के खड़े हनुमान, चमत्‍कार या कुछ और, क्‍या है रील्‍स और वीडियो की हकीकत?

BRICS Summit 2026 : BRICS समिट के लिए भारत आएंगे रूसी राष्ट्रपति पुतिन, 11 सितंबर को PM मोदी के साथ होगी द्विपक्षीय बैठक, इन मुद्दों पर होगी चर्चा

Apple Event 2026 : iPhone 18 से Foldable iPhone Ultra तक, जानिए 'Surprise and Shine' इवेंट में क्या-क्या होगा

2026 Maruti Baleno Facelift , ₹6.10 लाख से शुरू कीमत, नया इंजन और Level-2 ADAS जैसे धांसू सेफ्टी फीचर्स

‘नाराज फूफा जी चिल्लाएंगे- ट्रक वालों का क्या होगा?’ PM मोदी का तंज, फ्रेट कॉरिडोर पर गिनाईं उपलब्धियां

सभी देखें

सर्दी से पहले जर्मनी का गैस भंडार 15 साल के निचले स्तर पर

दिल्ली वोटर लिस्ट में राघव चड्ढा का नाम जुड़ने पर बवाल: AAP ने उठाए सवाल, भाजपा सांसद ने दिया करारा जवाब

अमेरिका-ईरान में तेज हुई जंग: CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी तेल टैंकर, जॉर्डन में अमेरिकी बेस पर हमला

ईरान-अमेरिका युद्ध का नया दौर, फिर बढ़ीं तेल की कीमतें

Top News 9 September: ईरान के 5 तेल टैंकरों पर अमेरिकी हमला, नेपाल में 5.0 का भूकंप; राघव चड्ढा बने दिल्ली के वोटर

अगला लेख