Hanuman Chalisa

महाराष्ट्र में कोरोनावायरस के रिकॉर्ड 24,889 नए मामले, संक्रमितों की संख्‍या 10 लाख के पार

Updated: शनिवार, 12 सितम्बर 2020 (08:25 IST)
मुंबई। महाराष्ट्र में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के रिकॉर्ड 24,886 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 10,15,681 हो गई। इसके अलावा 393 रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 28,724 हो गई है।
 
साथ ही राज्य में 14,308 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई जिसके बाद संक्रमण से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 7,15,023 हो गई। राज्य में रोगियों के ठीक होने की दर 70.4 प्रतिशत है। अब तक 50.72 लाख लोगों की जांच की जा चुकी है। 
 
देश में कोरोना के कुल सक्रिय मामले 9,55,029 हैं। महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश का फिलहाल कुल सक्रिय मामलों में 50 फीसदी का योगदान है।
 
महाराष्ट्र इस सूची में 2,71,000 से अधिक मामलों के साथ शीर्ष पर है जबकि उसके बाद कर्नाटक में 98 हजार से अधिक और आंध्र प्रदेश में 96,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं।
 
महाराष्ट्र से मिली जानकारी के अनुसार चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वाले मरीजों की तुलना में नए संक्रमितों में वृद्धि होने के कारण सक्रिय मामलों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Show comments

अमीर बनने से पहले बूढ़ा हो जाएगा भारत! 2050 तक हर 5 में 1 भारतीय होगा 60 साल से ज्यादा उम्र का

राहुल गांधी ने कुत्तों पर जो कहा... क्या हम उस पर बात कर सकते हैं?

IRCTC की नई वेबसाइट हुई लाइव, टिकट बुकिंग से पहले करना होगा ये जरूरी काम, जानें पूरा तरीका

भारत में बढ़ रहा EV का क्रेज, खरीदने से पहले जानें इलेक्ट्रिक वाहनों के 4 प्रकार और इनके फायदे

सिर्फ कीमत नहीं, कार खरीदते समय किन बातों पर ध्यान देना चाहिए?

सभी देखें

शशि थरूर के बयान पर कांग्रेस में बवाल, केसी वेणुगोपाल ने दी नसीहत, भाजपा नेता ने कसा यह तंज

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

CM योगी के साथ कांवड़ियों पर विधायक गुलाम मोहम्मद ने बरसाए फूल, UP में सियासत गरमाई, AIMIM ने उठाए सवाल

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

भोपाल में CM मोहन यादव ने निकाली तिरंगा यात्रा, बारिश में भी सैकड़ों युवाओं ने दिखाया देशभक्ति का जज्बा

अगला लेख