dharma sangrah

देश में 22 दिनों के बाद कोरोना के करीब 14,000 नए मामले, महाराष्ट्र में हालात चिंताजनक

Updated: शनिवार, 20 फ़रवरी 2021 (11:41 IST)
नई दिल्ली। देश में कोविड-19 के 13,993 नए मामले आए तथा संक्रमण से 101 और लोगों की मौत हुई। नए मामलों के साथ संक्रमितों की संख्या 1,09,77,387 हुई और मृतक संख्या 1,56,212 हो गई। महाराष्‍ट्र में लगातार दूसरे दिन 6000 से ज्यादा नए मामले सामने आए।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह 8 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 13,993 नए मामले आए तथा संक्रमण से 101 और लोगों की मौत हो गई।
 
देश में करीब 22 दिनों के बाद संक्रमण के 14,000 के आसपास मामले आए हैं। इससे पहले 29 जनवरी को 18,855 मामले आए थे। संक्रमण से अब तक 1,06,78,048 लोगों के ठीक होने के साथ ही स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.27 प्रतिशत हो गई है और मृत्यु दर 1.42 प्रतिशत है।

उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1.5 लाख से नीचे है। मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में 1,43,127 उपचाराधीन मरीज हैं जो कि कुल मामलों का 1.27 प्रतिशत है।
 
महाराष्ट्र में दूसरे दिन भी 6000 से ज्यादा मामले : महाराष्‍ट्र में शुक्रवार को कोरोना के 6,112 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान जहां 2,159 मरीज ठीक हुए, वहीं कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 44 की मौत हो गई। अब तक 20 लाख 87 हजार 632 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, इनमें 19 लाख 89 हजार 963 लोग ठीक हो चुके हैं जबकि 51,713 लोग मारे जा चुके हैं।
 
क्या है मध्यप्रदेश का हाल : मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 297 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 2,58,871 हो गई है। अब तक 2,53,071 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए और 1,954 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। प्रदेश में इस महामारी से अब तक 3,846 लोग मारे जा चुके हैं।

Show comments

5,000 का डिस्काउंट, 10,000mAh बैटरी और 3,500 निट्स डिस्प्ले, सस्ते स्मार्टफोन्स ने मचाया तहलका

कौन हैं PM मोदी और शी जिनपिंग के बीच खड़े ये शख्स? जानिए 2017 बैच के इस IFS अधिकारी की कहानी

iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro : क्या नया है? डिजाइन, कैमरा, डिस्प्ले और कितना फर्क, जानिए पूरी डिटेल

इंदौर पर पूरे देश की होगी नजर, राहुल गांधी की गूंज के लिए मैदान तैयार, बारिश से बचने के लिए डोम, रजिस्‍ट्रेशन जारी

iPhone Duo vs Galaxy Z Fold 8 : दोनों फोल्डेबल में कौन है ज्यादा दमदार? जानें फीचर्स और कीमत

सभी देखें

US Space Weapons : चीन-रूस से बढ़ते तनाव के बीच नई Space War की तैयारी, अमेरिका के अंतरिक्ष हथियार कितने खतरनाक हैं?

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मिले सीमेंस कंपनी के अधिकारी, सीएम ने सौंपा 60.49 एकड़ जमीन का आशय पत्र

UCC को लेकर BJP पर बरसे AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, अल्पसंख्यकों को जानबूझकर निशाना बना रही सरकार

UPI Payment Rules : आम यूजर के लिए UPI रहेगा फ्री, किन ट्रांजेक्शन पर लगेगा चार्ज, जान लीजिए सरकार के नए नियम

UCC पर अमित शाह के बयान का भूपेंद्र चौधरी ने किया स्वागत, बोले- 'मोदी की गारंटी पर देश को भरोसा', महिलाओं के अधिकार होंगे मजबूत

अगला लेख