Daily Horoscope
✕

मई के पहले 6 दिन में मिले थे 23 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित, जून में मिले 7.61 लाख मरीज

Updated: रविवार, 6 जून 2021 (11:03 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोनावायरस का कहर तेजी से कम हो रहा है। जून के पहले 6 दिनों में 7.61 लाख कोरोनावायरस से संक्रमित हुए जबकि 17659 लोगों की मौत हो गई।
 
1 जून से 6 जून तक देश में 761805 लोग कोरोना का शिकार बने। इस तरह देखा जाए तो देश में प्रतिदिन औसत रूप से 1.27 लाख मरीज कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। वहीं जून के पहले 6 दिनों में इस महामारी की वजह से औसतन 2943 लोग प्रतिदिन मारे जा रहे हैं।
 
अगर मई के पहले 6 दिनों में ही 23 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए थे। जबकि इस महामारी ने इन 6 दिनों में 21,838 लोगों की जान ले ली। इससे पहले अप्रैल में औसतन 2.20 लाख मामले प्रतिदिन सामने आए थे।
 
मई और जून की तुलना करने पर संक्रमण और मरने वालों के आंकड़ों में आई कमी को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। इसी तरह का अंतर एक्टिव मरीजों में भी देखा जा सकता है। 6 मई को देश में 34,87,229 एक्टिव मरीज थे जो अब घटकर 14,77,799 रह गए हैं। इस तरह मात्र 1 माह में 20 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।
 
उल्लेखनीय है कि रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, भारत में एक दिन में कोविड-19 के 1,14,460 नए मामले सामने आए जो 60 दिन की अवधि में सबसे कम संख्या है। इसके साथ ही दैनिक संक्रमण दर घटकर अब 5.62 प्रतिशत रह गई है। वहीं, महामारी से 2,677 और लोगों की मौत हो गई।

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

LIVE: नंदीग्राम और रेजीनगर में भाजपा जीत के करीब

भोपाल में रेंट पर गरबा पार्टनर मिलने पर विवाद, हिंदू संगठनों ने पुलिस कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

सर्दियों से पहले कश्मीरी कारीगर ने बनाई 2 विशालकाय कांगड़ियां, 60 साल पुरानी परंपरा को जीवित रखा

अहमदाबाद में नवरात्रि फूड स्टॉल के लिए FSSAI पंजीकरण अनिवार्य

पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज जल्द शुरू होगी क्लासेस, सीएम धामी ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

अगला लेख