Bhai Dooj
✕

भारत में 81970 कोरोना संक्रमित, 2649 की मौत

Updated: शुक्रवार, 15 मई 2020 (11:34 IST)
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण से पिछले 24 घंटे में 100 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 2,649 तक पहुंच गई है। वहीं बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से संक्रमण के 3,967 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद शुक्रवार को कुल संक्रमितों की संख्या 81,970 हो गई।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि देश में 51,401 लोगों का उपचार चल रहा है जबकि अब तक 27,919 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और एक मरीज देश से बाहर जा चुका है।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'अब तक 34.06 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।' संक्रमित लोगों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
 
बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे से 100 लोगों की मौत हुई। इनमें से सबसे ज्यादा 44 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, गुजरात में 20, दिल्ली में 9, पश्चिम बंगाल में 8, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में 5-5, राजस्थान में 4, तमिलनाडु और कर्नाटक में 2-2 तथा आंध्र प्रदेश में 1 व्यक्ति की मौत हुई।
 
देश में अब तक इस वायरस की वजह से 2,649 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में अब तक 1,019, गुजरात में 586, मध्य प्रदेश में 237, पश्चिम बंगाल में 215, राजस्थान में 125, दिल्ली में 115, उत्तर प्रदेश में 88, तमिलनाडु में 66 और आंध्र प्रदेश में 48 लोगों की मौत हुई।
 
कर्नाटक में 35 लोगों की मौत हो गई। वहीं तेलंगाना में 34 और पंजाब में 32 लोगों की मौत हुई है। हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में 11-11 तथा बिहार में सात और केरल में चार लोगों की मौत हुई।
 
मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार झारखंड, चंडीगढ़ और ओडिशा में कोविड-19 से तीन-तीन लोगों की मौत हुई। वहीं हिमाचल प्रदेश और असम में दो-दो लोगों की मौत हुई। मेघालय, उत्तराखंड और पुडुचेरी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मृतकों में से 70 फीसदी पहले से ही अन्य बीमारियों से ग्रस्त थे।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय ने सुबह में नए आंकड़े जारी किए हैं। कोरोना वायरस से देश भर में सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में 27,524 लोग संक्रमित हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 9,674, गुजरात में 9,591, दिल्ली में 8,470, राजस्थान में 4, 534, मध्य प्रदेश में 4,426 और उत्तर प्रदेश में 3,902 लोग संक्रमित हैं।
 
पश्चिम बंगाल में 2,377, आंध्र प्रदेश में 2,205, पंजाब में 1,935, तेलंगाना में 1,414, बिहार में 994, कर्नाटक में 987, जम्मू-कश्मीर में 983 और हरियाणा में 818 मामले सामने आए हैं। ओडिशा में 611 और केरल में 560 मामले सामने आए हैं। झारखंड में 197 और चंडीगढ़ में 191 मामले हैं।
 
त्रिपुरा में संक्रमण के 156 मामले, असम में 87, उत्तराखंड में 78, हिमाचल प्रदेश में 74, छत्तीसगढ़ में 60, लद्दाख में 43 मामले हैं। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में संक्रमण के 33 मामले हैं। वहीं गोवा में 14, मेघालय और पुडुचेरी में 13-13 मामले हैं। मणिपुर में संक्रमण के तीन मामले हैं। वहीं मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, दादर-नगर हवेली में संक्रमण के एक-एक मामले हैं।
 
मंत्रालय ने कहा कि आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़े पुष्टि और मिलान का विषय हैं। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

साल 2020 में कहर बरपाने के बाद फि‍र आया कोरोना का PJ.2.1 वेरिएंट, क‍ितना खतरनाक है नया कोरोना?

‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

अगला लेख