biodatamaker
✕

कर्नाटक में फूटा कोरोना बम, 14 हजार से अधिक नए मामले, 66 की मौत

Updated: शुक्रवार, 16 अप्रैल 2021 (10:54 IST)
बेंगलुरु। कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान भी कोरोनावायरस संक्रमण का प्रकोप जारी रहा। इस दौरान कोरोना के 14 हजार से अधिक नए मामलों के मुकाबले स्वस्थ होने वालों की संख्या में गिरावट होने से सक्रिय मामले 96 हजार की संख्या को पार कर चुके हैं। राज्य में गुरुवार को 14,738 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 11 लाख से अधिक हो गई है। लेकिन चिंता की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या में कमी होने से सक्रिय मामले बढ़कर 96,000 के पार पहुंच गए।

ALSO READ: नवजात शिशु और बच्चे कोरोना की नई लहर से अधिक संक्रमित
 
कोरोना सक्रिय मामलों के मामले में कर्नाटक का उत्तरप्रदेश के बाद चौथा स्थान है जबकि संक्रमण के मामले में कर्नाटक, केरल के बाद तीसरे स्थान पर है जबकि महाराष्ट्र पहले स्थान पर है। कोरोनावायरस के कारण हुई मौतों के मामले में भी कर्नाटक अब महाराष्ट्र के बाद दूसरे स्थान पर आ गया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक राज्य में संक्रमितों की संख्या 11,09,650 हो गई है। इस दौरान 3,591 और मरीजों के स्वस्थ होने से रोगमुक्त लोगों की संख्या बढ़कर 9,99,958 हो गई है। इसी अवधि में 66 और लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 13,112 हो गया है।

 
नए मामलों की तुलना में स्वस्थ लोगों की संख्या में भारी कमी होने के कारण सक्रिय मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। राज्य में सक्रिय मामले 11,081 और बढ़कर अब 96,561 पहुंच गए हैं। गौरतलब है कि कोरोनावायरस संक्रमण के सक्रिय मामलों में कर्नाटक पूरे देश में उत्तरप्रदेश के बाद चौथे स्थान पर है। महाराष्ट्र में हालांकि सक्रिय मामले बढ़कर 6.20 लाख के पार पहुंच गए हैं। (वार्ता)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

LIVE: अभिजीत दिपके से पहले जंतर मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख