dharma sangrah
✕

Corona के कारण संयुक्त राष्ट्र का सीओपी26 सम्मेलन स्थगित, साल 2021 में होगा

Updated: गुरुवार, 2 अप्रैल 2020 (08:36 IST)
लंदन। संयुक्त राष्ट्र का जलवायु परिवर्तन पर होने वाला सम्मेलन सीओपी26 कोरोना वायरस (Corona virus) के प्रकोप को देखते हुए स्थगित कर दिया गया है। ब्रिटेन की सरकार ने यह जानकारी दी। सीओपी26 नवंबर में स्कॉटलैंड के शहर ग्लासगो में होने वाला था।

सरकार ने कहा कि यह सम्मेलन अब वर्ष 2021 में होगा और उसकी तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।
ब्रिटिश सरकार ने एक वक्तव्य में कहा, कोविड-19 के पूरे विश्व पर पड़े प्रभाव को देखते हुए सीओपी26 का नवंबर 2020 में आयोजन करना संभव नहीं है।

बढ़ते वैश्विक तापमान को रोकने के उपायों पर चर्चा करने के लिए यह 10 दिन का सम्मेलन होता है जिसमें दुनियाभर के 200 नेताओं समेत करीब 30,000 लोग शामिल होते हैं।

संयुक्त राष्ट्र की जलवायु परिवर्तन कार्यकारी सचिव पेट्रिशिया एस्पिनोसा ने कहा कि कार्यक्रम को स्थगित करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं था लेकिन इस महामारी के कारण जलवायु परिवर्तन की चुनौती की तरफ से हमारा ध्यान भटकना नहीं चाहिए।

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

कुंडा से धीरेन्द्र शास्त्री की भावुक विदाई, राजा भैया ने खुद संभाली कार की स्टीयरिंग, विरोधियों को दी सीधी चुनौती

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अयोध्या में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा रामदेव संग MP के CM मोहन यादव ने किए रामलला के दर्शन

अगला लेख