Daily Horoscope
✕

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम कोरोनावायरस से संक्रमित

Updated: सोमवार, 3 अगस्त 2020 (13:05 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के लोकसभा सदस्य कार्ति चिदंबरम ने सोमवार को कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं और उन्होंने खुद को अपने घर पर पृथक कर लिया है। उन्होंने हाल के दिनों में उनके संपर्क में आए लोगों से चिकित्सा प्रोटोकॉल का पालन करने की भी अपील की है।

कार्ति ने ट्वीट किया, ‘जांच में मैं कोविड से संक्रमित पाया गया हूं। मेरे अंदर इसके मामूली लक्षण हैं और चिकित्सा परामर्श के अनुसार में अपने घर पर पृथक-वास में हूं।‘

कांग्रेस नेता कहा, ‘मैं उन सभी लोगों से चिकित्सा प्रोटोकॉल का अनुसरण करने का आग्रह करता हूं जो हाल ही में मेरे संपर्क में आए हैं।‘

गौरतलब है कि देश में कोविड-19 के एक दिन में 52,972 मामले सामने आने के बाद सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 18 लाख के पार पहुंच गए जबकि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी 11.86 लाख से ऊपर हो गई है।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में कोविड-19 की जांच भी दो करोड़ का आंकड़ा पार गई है। (भाषा)

Show comments

राजनीति की पिच पर युजवेन्द्र चहल, भाजपा में हुए शामिल, जिम्मेदारी भी मिली

हम तो आ गए, सोशल मीडिया के कृष्ण भक्त कब आएंगे? वृंदावन पहुंचकर धीरेंद्र शास्त्री का अखिलेश पर तीखा तंज

Gold Rate: मेरे कहने से सोना नहीं खरीदा तो टूट गए दाम... क्या PM मोदी के बयान के बाद और सस्ता होगा सोना?

पहाड़ों में आतंकियों को रसद पहुंचाने वाले OGW नेटवर्क पर पुलिस का शिकंजा

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सभी देखें

Lucknow Deshaj Utsav : आल्हा, नकटौरा और लोकगीतों की गूंज से झूम उठा लोहिया पार्क, पद्मश्री मालिनी अवस्थी भी पहुंचीं

राजस्थान के पोखरण में अडानी के 'बघीरा 'AT1' का सफल परीक्षण, 8 KM दूर तक दुश्मन के टैंक को कर सकता है तबाह

Ahmedabad News : अहमदाबाद पहुंचीं माता अमृतानंदमयी देवी अम्मा, दर्शन के लिए उमड़े हजारों भक्त, CM भूपेंद्र पटेल ने लिया आशीर्वाद

Uttarakhand News : धामी सरकार का बड़ा फैसला, विकास कार्यों के लिए 155.96 करोड़ रुपये मंजूर; कर्मचारियों का DA भी बढ़ा

स्किल इंडिया से प्रशिक्षित युवा ही 2047 के विकसित भारत का आधार बनेंगे : योगी

अगला लेख