sundarkand
✕

केरल में 290 दिनों के बाद खुले कॉलेज और विश्वविद्यालय

Updated: सोमवार, 4 जनवरी 2021 (14:53 IST)
तिरुवनंतपुरम। कोरोनावायरस (Coronavirus) महामारी को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन तथा अन्य पाबंदियों के चलते 290 दिन से अधिक समय से बंद कॉलेज और विश्वविद्यालय केरल में सोमवार को आंशिक रूप से खुले।

मार्च से बंद पड़े स्कूल भी एक जनवरी से आंशिक रूप से खोले जा चुके हैं तथा दसवीं एवं बारहवीं के छात्रों के लिए कक्षाएं लगाई जा रही हैं। कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करते हुए 1,350 से अधिक उच्च शिक्षण संस्थानों में सीमित संख्या में छात्र आए। जो संस्थान खोले गए हैं उनमें कला एवं विज्ञान कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, राज्य के विश्वविद्यालय तथा राज्य के कासरगोड़ में स्थित एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय शामिल है।

स्नातक और स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए कक्षाएं पुन: आरंभ हो चुकी हैं। हर संस्थान में थर्मल स्क्रीनिंग हो रही है, मास्क पहनना अनिवार्य है, सामाजिक दूरी के नियम का पालन किया जा रहा है तथा परिसरों को लगातार सैनिटाइज भी किया जा रहा है।

सरकार के निर्देशों के मुताबिक, हर कक्षा में मात्र 50 फीसदी छात्रों को बैठने दिया गया तथा छात्रों की संख्या के आधार पर कई संस्थानों में शिफ्ट व्यवस्था शुरू की गई है।(भाषा)

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

बदल गया मौसम का मिजाज! रविवार को दिल्ली-यूपी समेत 22 राज्यों में बारिश के आसार

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

अगला लेख