biodatamaker

सीएम योगी की अपील, कोरोना से जंग में सभी एकजुट हों

Updated: रविवार, 19 जुलाई 2020 (16:01 IST)
लखनऊ। कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस महामारी के खिलाफ जंग में सभी से एकजुटता का आह्वान किया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक मुख्यमंत्री ने रविवार को यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में कहा कि संक्रमण के खिलाफ जंग में सब को एकजुटता दिखानी होगी।

योगी ने कहा कि संक्रमण से जंग के लिए सभी को सामाजिक दूरी का पालन, अनिवार्य रूप से मास्क लगाना, अनावश्यक घर से बाहर न निकलना, भीड़ इकट्ठा न करना जैसे नियमों का निरन्तर अनुपालन स्वयं ही सुनिश्चित करना होगा। यह सब की जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए सभी जिलाधिकारी, जिला पुलिस प्रमुख, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य और नगर आयुक्त नियमित बैठक करके रोकथाम के सम्बन्ध में सकारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

उन्होंने कहा कि जनता को यह बताया जाए कि बहुत आवश्यकता पड़ने पर ही वे घर के बाहर निकलें। बाहर निकलने पर मास्क जरूर लगाएं और सामाजिक दूरी का पालन करें।

उन्होंने कहा कि मनरेगा के तहत लोगों को रोजगार मिले, इसके लिए गांवों में मुनादी करवाई जाए, ताकि रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को काम मिल सके। इसके लिए कृषि, सिंचाई, उद्यान आदि विभाग रोजगार देने की कार्ययोजना तैयार की जाए। (भाषा)

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख