dharma sangrah

Omicron पर CM केजरीवाल का पीएम मोदी को पत्र, प्रभावित देशों से उड़ानों पर रोक की मांग

Updated: रविवार, 28 नवंबर 2021 (14:37 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रविवार को आग्रह किया कि कोरोना वायरस के नए स्वरूप से प्रभावित देशों से भारत आने वाली उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए।

ALSO READ: ओमिक्रॉन कोरोना वैरिएंट पर मध्यप्रदेश में अलर्ट, सोमवार से 50 फीसदी क्षमता के साथ ही खुलेंगे स्कूल, ऑनलाइन विकल्प भी रहेगा
केजरीवाल ने एक पत्र में लिखा, 'हमारे देश ने पिछले डेढ़ साल में कोरोना वायरस के खिलाफ मुश्किल लड़ाई लड़ी है। काफी कठिनाइयों के बाद और हमारे लाखों कोविड योद्धाओं की नि:स्वार्थ सेवा के कारण हमारा देश कोरोना वायरस से उबर पाया है।'
 
उन्होंने प्रधानमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा कि हमें WHO द्वारा हाल में पहचाने गए इस नए चिंताजनक स्वरूप को भारत में आने से रोकने के लिए हरसंभव कदम उठाना चाहिए। मैं आपसे आग्रह करता हूं कि आप इन क्षेत्रों से आने वाली उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाएं। यदि कोई संक्रमित व्यक्ति भारत आ गया, तो इस संबंध में कोई भी देरी घातक साबित हो सकती है।

ALSO READ: इटली से लेकर जर्मनी तक ‘Omicron’ की दस्तक, इसराइल ने बंद की बॉर्डर
उल्लेखनीय है कि कर्नाटक में कोरोना वायरस से संक्रमित दो दक्षिण अफ्रीकी नागरिकों में वायरस का डेल्टा स्वरूप मिला है। दोनों क्रमश: 11 नवंबर और 20 नवंबर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इससे उन्हें ‘ओमीक्रोन’ स्वरूप से संक्रमण होने की आशंका दूर हो गई है जिसको लेकर पूरी दुनिया में चिंता है।

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख