Hanuman Chalisa
✕

ओमीक्रोन पर CM केजरीवाल का PM मोदी से सवाल, हम देरी क्यों कर रहे हैं...

Updated: मंगलवार, 30 नवंबर 2021 (11:49 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप से प्रभावित देशों से उड़ानों को रोकने में विलंब पर मंगलवार को सवाल उठाए। 
 
केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, 'कई देशों ने ओमीक्रान प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानें बंद कर दी हैं. हम देरी क्यों कर रहे हैं? पहली वेव में भी हमने विदेशी उड़ानें रोकने में देरी कर दी थी। अधिकतर विदेशी उड़ानें दिल्ली में आती हैं, दिल्ली सबसे ज़्यादा प्रभावित होती है. PM साहिब कृपया उड़ानें तुरंत बंद करें।'
 
 
इससे पहले केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर उनसे कोरोना वायरस के नए स्वरूप से प्रभावित देशों से आने वाली उड़ानें तत्काल प्रभाव से रद्द करने को कहा था।
 
केजरीवाल ने कहा कि कोरोना वायरस के इस चिंताजनक नए स्वरूप को भारत में आने से रोकने के लिए हर संभव कोशिश की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित क्षेत्रों से उड़ानें तत्काल प्रभाव से रद्द करने की अपील करते हुए कहा कि अगर कोई भी पीड़ित भारत में प्रवेश करता है तो इस संबंध में किसी भी देरी का खामियाजा उठाना पड़ सकता है।
 
केंद्र सरकार ने पिछले गुरुवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को दक्षिण अफ्रीका, हांगकांग और बोत्सवाना से आने वाले सभी यात्रियों की कड़ाई से जांच करने को कहा था।

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख