Hanuman Chalisa

1 चीनी नागरिक ने तोड़ा कोरोना प्रोटोकॉल, 5 हजार लोगों को मिली सजा

Updated: बुधवार, 1 जून 2022 (11:45 IST)
बीजिंग। चीन में कोरोना संक्रमित एक व्यक्ति के कोविड नियमों का उल्लंघन करने का खामियाजा 5,000 लोगों को भुगतना पड़ा है। बीजिंग में एक 40 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित होने के बाद भी आइसोलेशन निर्देशों का उल्लंघन करता रहा। इसका नतीजा यह है कि प्रशासन ने अब उसके घर के आसपास रहने वाले 5,000 लोगों को सुरक्षा के लिहाज से क्वारंटाइन कर दिया है। व्यक्ति के 258 पड़ोसियों को सरकारी क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया है।
 
चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के अधिकारियों के अनुसार व्यक्ति के ऊपर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। 'द गार्जियन' की रिपोर्ट के अनुसार 23 मई को ये व्यक्ति शॉपिंग मार्ट में घुस गया था, जहां से संक्रमण के फैलने की आशंका जताई जा रही थी। ऐहतियात के तौर प्रशासन ने उसे खुद को आइसोलेट रहने का आदेश दिया गया था। इसके बावजूद भी वो घूमता रहा।
 
5 दिन बाद व्यक्ति के साथ उसकी पत्नी में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। इसके बाद अधिकारियों ने उस शख्‍स की इमारत में रह रहे 258 लोगों को सरकारी क्वारंटाइन सेंटर जाने का आदेश दिया। 5,000 से अधिक अन्य लोग जो आवासीय समुदाय में रहते थे, उन्‍हें घर पर रहने को कहा गया।

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

सभी देखें

सरकारी गौशाला के पीछे चल रहा था करोड़ों का काला कारोबार: आईटीसी के नाम पर बन रही थीं नकली सिगरेट, ऐसे खुला राज

'पूरा देश और पीएम मोदी आपके साथ हैं': निशु आजाद के मामले में भाजपा नेता का बड़ा बयान, राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

भारत चांद पर पहुंच गया लेकिन जाति व्यवस्था अभी भी जारी है: बॉम्बे हाईकोर्ट

CJP का 72 घंटे का अल्टीमेटम, निशू आजाद के पिता पर हमले के आरोपी पर दर्ज हो हत्या के प्रयास का मुकदमा

अगला लेख