Daily Horoscope
✕

चीन ने WHO के साथ कोरोना डाटा साझा करने से किया इंकार

Updated: रविवार, 14 फ़रवरी 2021 (07:31 IST)
वाशिंगटन। चीन ने कोरोनावायरस की उत्पत्ति की जांच के लिए वहां गए विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) दल के साथ कोरोना मामलों का डाटा साझा करने से इनकार कर दिया।
 
डब्ल्यूएचओ दल ने सदस्य ऑस्ट्रेलिया के संक्रामक रोग विशेषज्ञ डोमिनिक ड्वायर ने शनिवार को बताया कि दल ने चीन के अधिकारियों से दिसंबर 2019 में वुहान शहर में शुरुआती चरण में कोरोना वायरस के मरीजों के 174 मामलों और अन्य का डाटा साझा करने अनुरोध किया था लेकिन उन्होंने केवल इसका सार उपलब्ध कराया।
 
अल जजीरा की रिपोर्ट के अनुसार इस तरह के डाटा को ‘लाइन लिस्टिंग’ के रूप में जाना जाता है। इस विवरण में मरीजों से पूछे गए व्यक्तिगत प्रश्न, उनकी प्रतिक्रियाएं और उनकी प्रतिक्रियाओं का विश्लेषण कैसे किया गया शामिल है।
 
उन्होंने कहा कि जांच के लिए शुरुआती डाटा मिलना जरूरी होता है लेकिन चीनी अधिकारियों ने उसे साझा करने से इनकार कर दिया। (वार्ता)
 

Show comments

PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार हेले लिंग फिर चर्चा में, जानिए इस बार क्या है पूरा मामला

Jensen Huang ने Nvidia के CEO पद से दिया इस्तीफा, 33 साल बाद छोड़ी कंपनी, जानिए कौन संभालेगा जिम्मेदारी

सोनिया गांधी की आत्मकथा पर बवाल, दिल्ली में जलाई किताब, प्रियंका गांधी ने दिया जवाब

अखिलेश जी, आपका पीडीए तो ‘पीट देगा अहीर’ बन गया

Mahindra ला रही 4 नई SUV, BE 07 से Thar Roxx तक जानिए पूरी डिटेल

सभी देखें

Assam Road Accident : असम में भीषण सड़क हादसा, छात्रों से भरी ट्रैवलर कंटेनर से टकराई, 23 की मौत की आशंका

कुलगाम में आतंकियों ने दागी थीं ‘आर्मर-पियर्सिंग’ स्‍टील की गोलियां

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

अगला लेख