Hanuman Chalisa

Corona in China : चीन में फिर काल बना कोरोना, 10 लाख लोगों की हो सकती है मौत

सोमवार, 19 दिसंबर 2022 (15:56 IST)
शिकागो। China Coronavirus : चीन में एक बार फिर से कोरोनावायरस (Coronavirus) पैर पसार रहा है। चीन ने हाल ही में जीरो कोविड पॉलिसी में छूट दी है, जिसके बाद से मामले और भी बढ़ते चले गए हैं। इसी को देखते हुए अब हांगकांग में शोधकर्ताओं द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन में कहा है कि कोरोना के मामले बढ़ने से चीन में 10 लाख लोगों की मौत हो सकती है।

खबरों के अनुसार, चीन में कोरोनावायरस (Coronavirus) प्रतिक्रिया के समायोजन की मॉडलिंग और डायनेमिक शून्य-कोविड से एग्जिट शीर्षक वाले अध्ययन में कहा गया है, दिसंबर 2022-जनवरी 2023 में कोरोना पाबंदियों में ढील देने की वजह से बीमारी इतनी बढ़ेगी कि देशभर में कई लोकल हेल्थ सिस्टम पर यह भारी पड़ेगी।

इस बीच हांगकांग में शोधकर्ताओं द्वारा हाल ही में किए गए एक अध्ययन में कहा गया है कि कोविड-19 चीन में लगभग 10 लाख लोगों की मौत का कारण बन सकता है। चीन ने हाल ही में जीरो कोविड पॉलिसी में छूट दी है, जिसके बाद से मामले और भी बढ़ते चले गए हैं।

अध्ययन के अनुसार, सामूहिक टीकाकरण बूस्टर अभियान की गैरमौजूदगी में नियमों में ढील देने से 10 लाख लोगों में से 684 लोगों की मौत हो जाएगी। यह अध्ययन अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन ब्लूमबर्ग का कहना है कि उन्होंने इसकी समीक्षा की है, जिसमें अनुमान लगाया गया है कि चीन में लगभग 964400 लोग कोरोनावायरस से मर सकते हैं।

कोरोनावायरस मामलों में वृद्धि के कारण चीन को भी चिकित्साकर्मियों की कमी का सामना करना पड़ रहा है। बीजिंग के कई अस्पतालों को स्टाफ की कमी का सामना करना पड़ा है। अन्य विशेषज्ञों ने उम्मीद जताई है कि चीन की आबादी का लगभग 60 फीसदी संक्रमित हो जाएगा।

जनवरी में इसका सबसे ज्यादा असर, कमजोर आबादी वाले लोगों पर पड़ सकता है, जैसे कि बुजुर्ग। 80 वर्ष और उससे अधिक उम्र के लोगों में कम वैक्सीन कवरेज शामिल है, जिन्हें गंभीर बीमारी का सबसे बड़ा खतरा है। आईएचएमई के अनुसार, चीन में कोरोना के मामले 1 अप्रैल के आसपास चरम पर होंगे।

यहीं नहीं, कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा भी 322000 तक पहुंच जाएगा। चीन की लगभग एक तिहाई आबादी अगले साल अप्रैल तक कोरोना से संक्रमित हो चुकी होगी। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने कहा कि वह टीकाकरण में तेजी ला रहे है और वेंटिलेटर और आवश्यक दवाओं का भंडार भी बना रहे हैं।
Edited By : Chetan Gour

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

Bankipur by-election: कितनी है प्रशांत किशोर और उनकी पत्नी की संपत्ति? जाह्नवी ज्यादा अमीर, चुनावी हलफनामे में हुआ खुलासा

योगी सरकार का बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर गिफ्ट, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे शुरू, 45 मिनट में होगा सफर

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

भदरसा अब 'भरत नगर', मुख्यमंत्री योगी के फैसले से भरत जी की तपोभूमि को मिला सम्मान

यूपी में विश्वस्तरीय सड़क संपर्क विकसित करना हमारी प्राथमिकता : गडकरी

अगला लेख