Daily Horoscope
✕

योगी का फरमान, 10 हजार Corona टेस्टिंग प्रतिदिन कार्य को तेजी से आगे बढ़ाएं...

Updated: सोमवार, 25 मई 2020 (20:04 IST)
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को कोरोना वायरस (Corona virus) कोविड-19 महामारी से बाहर निकाल सामान्य स्थिति में लाने में जुटे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग के साथ बैठक की। उन्‍होंने निर्देश देते हुए कहा कि स्वास्थ्य सुविधाओं को और बेहतर बनाने के लिए काम करिए साथ ही साथ अधिक से अधिक जांच कराए जाने की व्यवस्था की जाए।

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न जिला चिकित्सालयों तथा मेडिकल कॉलेजों में भर्ती मरीजों से प्राप्त फीडबैक के क्रम में प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा शिक्षा को व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के निर्देश दिए और कहा कि प्रदेश में टेस्टिंग क्षमता को 10 हजार टेस्ट प्रतिदिन करने के कार्य को तेजी से आगे बढ़ाया जाए।

शीघ्रता से टेस्टिंग परिणाम प्राप्त करने के लिए टूरनैट मशीन के प्रोक्योरमेंट को गति दी जाए।इसे सभी जिला चिकित्सालयों, मेडिकल कॉलेजों तथा अन्य चिकित्सा संस्थानों को उपलब्ध कराया जाए।सभी क्वारंटाइन सेंटर में पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।
आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संख्या में इंफ्रारेड थर्मामीटर की व्यवस्था की जाए।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग को चिकित्साकर्मियों के मेडिकल इंफेक्शन से बचाव संबंधी प्रशिक्षण को तेजी से संचालित करने के निर्देश दिए।

गाजियाबाद-दिल्ली बॉर्डर रात 12 बजे से होगी सील : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में कोरोना वायरस के तेजी से बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने एक बार फिर रात 12 बजे से दिल्ली बॉर्डर सील करने का फैसला लिया है। यह जानकारी जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय ने दी। 
 
जिला प्रशासन ने दिल्ली-गाजियाबाद सीमा को पूर्व की भांति (लॉकडाउन- 2 की तरह) प्रतिबंधित रखे जाने का निर्णय लिया है। 26 अप्रैल को जारी आदेश के अनुसार जिन प्रतिबंधों और शर्तों के अधीन दिल्ली गाजियाबाद सीमा को सील किया गया था, वही व्यवस्था अब अग्रिम आदेशों तक आगे भी लागू रहेगी।
लेखक के बारे में
अवनीश कुमार
freelancer.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

हिमालय में एडवेंचर टूरिज्म को नई उड़ान: आदि कैलाश परिक्रमा रन-2.0 में शामिल हुए सीएम धामी, माणा पास से औली तक 100 माइल्स अल्ट्रा रन का ऐलान

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा: भोपाल में एमपीवाईपीआईएल के मुख्यालय में बनेगा कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, बस संचालन और यात्री सुरक्षा पर होगी पैनी नजर

वाराणसी में PM मोदी का हुआ भव्य स्वागत, नमो घाट पर देखा एयर शो, राफेल और मिराज ने दिखाया शौर्य

MP : मोहन सरकार में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर एक्शन, गुड गवर्नेंस के लिए सीनियर अधिकारी ने उठाया बड़ा कदम

अगला लेख