sundarkand

Corona को हराने वाले मुख्यमंत्री ‌शिवराज‌ सिंह चौहान करेंगे प्लाज्मा डोनेट

Updated: सोमवार, 10 अगस्त 2020 (00:51 IST)
भोपाल‌। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोनावायरस (Covid-19) बीमारी से ठीक होने के बाद अब प्लाज्मा डोनेट करेंगे। इसकी जानकारी खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना समीक्षा बैठक में दी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि उनकी बॉडी में कोरोना के एंटीवायरस डेवलप हो गए हैं, इसलिए वह जल्द ही प्लाज्मा डोनेट करेंगे। गौरतलब हैं कि चौहान जो कोरोना वायरस के‌ संक्रमण ‌की चपेट‌ में आ गए थे, वे पूरी तरह स्वस्थ होने के बाद 5 अगस्त को चिरायु अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।
 
कोरोना‌ पर‌ जीत से‌ कुछ‌ कम मंजूर नहीं : समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना पर जीत से कुछ कम मंजूर नहीं है और इसके लिए संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जागरूकता अभियान चलाने और लक्षणों की जल्द पहचान और सही देखभाल करना होगा। प्रदेश में कोरोना की मृत्यु दर को न्यूनतम करने के लिए शासन, प्रशासन, चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टॉफ और लोगों को साथ मिलकर काम करना होगा। कोरोना संभावित व्यक्तियों की जल्द पहचान तथा उन्हें तत्काल मेडिकल केयर उपलब्ध कराना, बचाव एवं उपचार का सर्वश्रेष्ठ उपाय है। इसके लिए प्रदेश में परीक्षण क्षमता बढ़ाना होगी। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में प्रतिदिन 20 हजार टेस्ट की क्षमता विकसित करने के निर्देश दिए। 
 
सामान्य लक्षण वाले होम आइसोलेशन में रहें : मुख्यमंत्री ने कहा कि‌ अस्पतालों में गंभीर मरीजों का उपचार ठीक से हो, इसके लिए सामान्य लक्षण वाले मरीजों के होम आइसोलेशन को प्रोत्साहित करना चाहिए।‌ कोरोना अब शहरों से कस्बों और कस्बों से गाँवों की ओर फैल रहा है। अत: इससे बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों पर जागरूकता अभियान चलाना होगा। लोगों ‌को मास्क के उपयोग तथा सोशल डिस्टेंसिंग पर जागरूकता तथा इनका पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए। 
 
उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज से लेकर जिला चिकित्सालयों तक की क्षमता में सुधार करना भी आवश्यक है। एम्बुलेंस सुविधा तथा गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्तियों को तत्काल चिकित्सालय तक पहुंचाने में विलंब न हो, इस तथ्य का विशेष ध्यान रखा जाए। कोरोना मरीजों के उपचार संबंधी प्रोटोकॉल तथा गाइडलाइन पर जिला अस्पतालों का प्रशिक्षण आवश्यक है, जिसमें मेडिकल कॉलेज तथा एम्स जैसी संस्थाओं को महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख