dharma sangrah
✕

CM केजरीवाल ने की 'ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक' की घोषणा, घर में रह रहे Corona मरीजों को होगा लाभ

Updated: शनिवार, 15 मई 2021 (23:46 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को घर में पृथकवास में रह रहे मरीजों अथवा अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद स्वास्थ्य लाभ ले रहे ऐसे मरीजों के लिए 'ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक' शुरू करने की घोषणा की जिन्हें इस जीवनरक्षक गैस की सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि संक्रमण के रोज आने वाले मामलों में कमी आई है लेकिन दिल्ली सरकार कोई ढिलाई नहीं बरतेगी और कोरोनावायरस महामारी से लड़ती रहेगी।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के करीब 6500 नए मामले सामने आए हैं और संक्रमण की दर गिरकर 11 फीसदी रह गई। मुख्यमंत्री ने ऑनलाइन ब्रीफिंग में कहा कि सरकार ने घर में पृथकवास में रह रहे और ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक शुरू किया है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली के 11 जिलों में प्रत्‍येक को 200 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाएंगे और डॉक्टरों की सलाह पर घर में पृथकवास में रह रहे मरीजों को दो घंटे के भीतर ये उनके घर पर उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी पाने वाले लोगों को भी डॉक्टरों की सलाह पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की आवश्यकता वाले मरीज 1031 पर कॉल कर सकते हैं और डॉक्टर की सलाह पर ये नि:शुल्क उपलब्ध कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के गृह पृथकवास नियमों के अंतर्गत पंजीकरण नहीं कराने वाले कोविड मरीज भी 1031 पर कॉल करके ऑक्सीजन कंसंट्रेटर सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्‍येंद्र जैन ने ट्वीट कर कहा कि डॉक्टर की सलाह पर दिल्ली में गृह पृथकवास में रहने वाले और अस्पताल से छुट्टी पाने वाले मरीज भी पहले ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।दिल्ली सरकार के शनिवार के स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, शहर में 66,295 उपचाराधीन मरीजों में से 42,482 मरीज घर में ही पृथकवास में हैं।
ALSO READ: सरकार ने किया आगाह : Coronavirus फिर से उभर सकता है, तैयारी करने की जरूरत
केजरीवाल ने कहा, अगर गृह पृथकवास में रह रहे मरीज को ऑक्सीजन सहायता की आवश्यकता पड़ती है तो हमारी टीम दो घंटे के भीतर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाना सुनिश्चित करेगी। उपकरण को कैसे संचालित करना है? टीम के साथ मौजूद तकनीशियन इस बारे में परिवार के सदस्यों को जानकारी देगा।
ALSO READ: Coronavirus से जीतना है तो शामिल कर लीजिए इन 10 बातों को अपनी life में
उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के डॉक्टर उन मरीजों के संपर्क में रहेंगे, जिन्हें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर दिए जाएंगे। साथ ही जब मरीज को इस उपकरण की जरूरत नहीं रह जाएगी, तब इसे सैनेटाइज करके दूसरे जरूरतमंद मरीज को उपलब्ध कराया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि 'ओला फाउंडेशन' और 'गिव इंडिया' संगठन मरीज के घर तक ऑक्सीजन कंसंट्रेटर पहुंचाने का कार्य करेंगे।
ALSO READ: Coronavirus : कोरोना काल में अन्य स्वास्थ्य समस्या भी लोगों को कर रही हैं परेशान, जानिए
उन्होंने इस कार्य के लिए दोनों संगठनों का आभार भी जताया। केजरीवाल ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि मामले और संक्रमण दर कम होंगे तथा इस संक्रमण का प्रसार रुक जाएगा। उन्होंने दिल्ली में पिछले 15 दिनों में आईसीयू के 1,000 बिस्तर तैयार करने के लिए डॉक्टरों तथा इंजीनियरों की भी प्रशंसा की और कहा कि उन्होंने दुनिया के सामने एक मिसाल पेश की है।(भाषा)

Show comments

ECI के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में राहुल गांधी की याचिका, SIR में गड़बड़ी के आरोप, INDIA Bloc का मार्च

Economics Nobel 2026: रॉबर्ट ई. हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र का नोबेल, आर्थिक स्थिरता पर शोध के लिए मिला सम्मान

Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

दिल्ली मेट्रो में सीट विवाद में हत्या, पूर्व IAS और वकील बेटा गिरफ्तार

शिवराज सिंह चौहान ने किसे कहा 'नरपिशाच' और क्यों मोहन यादव सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे पूर्व सीएम?

सभी देखें

Top News 13 October : राहुल गांधी की याचिका में 14 कमियां, 6 राज्यों को मिले नए राज्यपाल

SIR पर रोक लगाने सुप्रीम कोर्ट पहुंचे राहुल गांधी, याचिका में मिलीं 14 खामियां

केरलम, तमिलनाडु, ओडिशा समेत 6 राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त, ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के राज्यपाल

सीएम डॉ. मोहन यादव ने पीएम मोदी के कार्यकाल को किया याद, वर्ष 2047 तक आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा मध्यप्रदेश

Mission Shakti 6.0: मेरठ में महिलाओं की सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए पैदल मार्च, बेटियों को दिया सशक्त बनने का संदेश

अगला लेख