Hanuman Chalisa

चिदंबरम का सरकार पर बड़ा हमला, कहा- भारत लॉकडाउन रणनीति का लाभ नहीं उठाता दिख रहा

Updated: शनिवार, 5 सितम्बर 2020 (15:04 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी. चिदबंरम ने देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को लेकर शनिवार को सरकार पर निशाना साधते हुए दावा किया कि भारत एकमात्र देश है, जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ उठाता नहीं दिख रहा है। उन्होंने सितंबर के अंत तक भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या 65 लाख होने का अनुमान जताया।
ALSO READ: 8 केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोनावायरस से अब तक 5702 मौतें
चिदंबरम ने सरकार पर यह हमला देश में कोविड-19 मरीजों की संख्या 40 लाख के पार पहुंचने पर किया। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक शनिवार तक कोरोनावायरस के संक्रमण से मुक्त होने वालों की संख्या बढ़कर 31,07,227 हो गई है।
 
चिदंबरम ने कहा कि मैंने 30 सितंबर तक संक्रमितों की संख्या 55 लाख होने का अनुमान जताया था, मैं गलत था। भारत 20 सितंबर तक ही उस आंकड़े पर पहुंच जाएगा और सितंबर के अंत संक्रमितों की संख्या 65 लाख तक पहुंच सकती है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत एकमात्र देश है, जो लॉकडाउन रणनीति का लाभ उठाता नहीं दिख रहा है।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी ने 21 दिनों में कोरोनावायरस को हराने का वादा किया था और उन्हें बताना चाहिए कि क्यों भारत असफल हुआ जबकि अन्य देश सफल होते दिख रहे हैं। एक अन्य ट्वीट में चिदंबरम ने अर्थव्यवस्था की हालत पर वित्त मंत्रालय पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके पास वित्त वर्ष 2020-21 की पहली तिमाही में अभूतपूर्व नकारात्मक वृद्धि का उत्तर नहीं है। पूर्व वित्तमंत्री ने कहा कि लेकिन वह भारत के लोगों को भ्रमित करने और फिर से विकास की रफ्तार पकड़ने के दावे के पुराने खेल के साथ सामने आया है। (भाषा)

Show comments

CJP आंदोलन के बीच CBI का बड़ा खुलासा, NEET-UG पेपर लीक केस में संजीव मुखिया के खिलाफ नहीं मिला कोई सबूत

Kia Syros EV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 13.49 लाख रुपए एक चार्ज में मिलेगी 526 किमी की रेंज

Samsung Galaxy Z Fold8, Fold8 Ultra और Flip8 लॉन्च: दमदार AI फीचर्स, नया डिजाइन और शानदार कैमरा के साथ आए नए फोल्डेबल स्मार्टफोन

गुजरात में बारिश का तांडव, वलसाड में 36 इंच, 7 ट्रेनें रद्द, सेना अलर्ट पर

सोनम रघुवंशी को सुप्रीम कोर्ट से लगा बड़ा झटका, जब्त हुई जमानत, 3 माह में करना होगा सरेंडर

सभी देखें

योगी सरकार का बड़ा कदम, 24,617 दिव्यांग विद्यार्थियों को मिलेंगे सहायक उपकरण, 9.85 करोड़ रुपए की योजना तैयार

CJP Protest : हिंसा करने वालों पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, रद्द हो सकते हैं पासपोर्ट, CCTV से हो रही पहचान, सीजेपी का कल देशभर में आंदोलन का ऐलान

UP Scholarship 2026: योगी सरकार ने छात्रवृत्ति प्रक्रिया को बनाया समयबद्ध, 11 अगस्त से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

पेपर लीक और घोटालों के बीच बड़ा खुलासा: जयशंकर से लेकर निर्मला सीतारमण तक... केंद्रीय मंत्रियों के बच्चे विदेश में क्यों पढ़ रहे? भड़के लोग!

EV Home Charging Safety Tips: घर पर Electric Scooter चार्ज करने से पहले जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना हो सकता है बड़ा हादसा

अगला लेख