Daily Horoscope
✕

Corona Virus : 24 घंटे में 2 सेंपल नेगेटिव आने पर डिस्चार्ज, सरकार ने जारी की पॉलिसी

Updated: सोमवार, 16 मार्च 2020 (14:57 IST)
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना महामारी घोषित कर दिया है। चीन में संक्रमण मामलों की संख्या 81 हजार के पार पहुंच चुकी है। खबरों के अनुसार भारत में कोरोना (Covid-19) वायरस के 117 मामले सामने आ चुके हैं।
 
कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़ों को लेकर केंद्र सरकार भी मुस्तैद है। देश के बड़े आयोजन, खेल के टूर्नामेंट रद्द हो चुके हैं। देश के कई राज्यों में सिनेमा, मॉल, स्विमिंग पूल बंद करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं। भीड़ भरे आयोजन की मनाही कर दी गई है। कोरोना के संदिग्ध मामलों को 
ALSO READ: Corona : आइसोलेशन में रहे शख़्स से जानिए, कैसा होता है अलग-थलग रहना
केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस को लेकर डिस्चार्ज पॉलिसी जारी है। इस पॉलिसी के अंतर्गत कोरोना के संक्रमित रोगी को अस्पताल तभी छुट्टी मिलेगी, अगर 24 घंटे में 2 बार सेंपल टेस्ट नेगेटिव आते हैं। 
सरकार के निर्देशों के अनुसार कोरोना के संदिग्ध मामले में पहला टेस्ट नेगेटिव आने पर डॉक्टर की एडवाइज पर डिस्चार्ज किया जा सकता है, लेकिन ऐसे संदिग्ध मामलों को 14 दिनों तक मॉनिटर किया जाएगा।
 
भारत में कोरोना वायरस से अभी तक 2 लोगों की मौत हुई है। एक मौत कर्नाटक और एक मौत दिल्ली में हुई है। दोनों ज्यादा उम्र के बताए जा रहे हैं।
 
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार करीब 4 हजार लोगों को निगरानी में रखा जा रहा है और उन्हें क्‍वारेंटाइन में रहने को कहा गया है।

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख