dharma sangrah
✕

ब्रिटेन की स्वास्थ्य मंत्री कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गईं

Updated: बुधवार, 11 मार्च 2020 (08:58 IST)
लंदन। दुनियाभर में कोरोना वायरस का संक्रमण इस कदर फैल चुका है कि आम लोग तो क्या, मंत्री-संत्री भी इसके प्रकोप से बच नहीं पा रहे हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग की मंत्री नडीने डोरिस के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
ALSO READ: Corona virus: भारत ने फ्रांस, जर्मनी और स्पेन के नागरिकों का वीजा अस्थायी रूप से रद्द किया
कंजर्वेटिव सांसद ने कहा कि मैं पुष्टि कर सकती हूं कि मैं कोरोना वायरस की जांच में पॉजीटिव पाई गई हूं और खुद को घर में अलग कर रखा है।
 
उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे कहां से संक्रमण की चपेट में आईं और उनके संपर्क में कौन-कौन लोग आए थे? डोरिस ब्रिटेन की पहली नेता हैं, जो कोविड-19 से संक्रमित पाई गई हैं।
 
'द टाइम्स' की खबर के मुताबिक वे प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत सैकड़ों लोगों के संपर्क में रही थीं। वे शुक्रवार को बीमार पड़ीं। ऐसा बताया जा रहा है कि वे बीमारी से उबर रही हैं। मंत्री ने ब्रिटेन की राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा का जिक्र करते हुए कहा कि मैं एनएचएसकर्मियों का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं जिन्होंने मुझे परामर्श और सहयोग दिया।

Show comments

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

GitHub Copilot यूजर्स के लिए खुशखबरी! अब मिलेंगे OpenAI के GPT-6.2 Astra और Sol मॉडल, कोडिंग का काम होगा आसान

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

सभी देखें

'सपाइयों की उद्दंडता ने ली मासूम की जान', अखिलेश यादव पर बरसे ओम प्रकाश राजभर, मंदिर जाने को लेकर भी साधा निशाना

UPTET 2026 Exam Date : यूपी टीईटी की तारीखों का ऐलान, 26-27 फरवरी को होगी परीक्षा, जानें आवेदन की पूरी डिटेल

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया TMZ का शुभारंभ, मिले 3611 करोड़ के निवेश प्रस्ताव

चक्रवाती तूफान 'अक्वान' का असर: बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

अगला लेख