dharma sangrah
✕

ब्राजील ने जॉनसन एंड जॉनसन की कोरोना वैक्सीन को दी मंजूरी

Updated: गुरुवार, 1 अप्रैल 2021 (08:54 IST)
ब्राजीलिया। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (कोविड-19) से गंभीर रूप से जूझ रहे ब्राजील की स्वास्थ्य नियामक एजेंसी (एन्विसा) ने जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान कर दी है।

ALSO READ: वैक्सीन के दो डोज... क्‍या अब ‘सुरक्षि‍त’ हैं आप?
 
एन्विसा ने बुधवार देर रात को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी। वक्तव्य के मुताबिक एन्विसा के कॉलेजियल परिषद ने विचार-विमर्श के बाद दवा निर्माता कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन की इकाई जैनसन की कोरोना वैक्सीन के आपातकालीन इस्तेमाल को मंजूरी प्रदान कर दी है।

ALSO READ: 45 से अधिक उम्र वाले लगवा सकेंगे कोरोना वैक्सीन का टीका, 1 अप्रैल से होगा रजिस्ट्रेशन, जानिए प्रक्रिया
 
ब्राजील की सरकार ने कंपनी के साथ कोरोना वैक्सीन की 3.8 करोड़ खुराक का अनुबंध किया है जिसकी आपूर्ति इस वर्ष की दूसरी छमाही में की जाएगी। गौरतलब है कि ब्राजील में एस्ट्राजेनेका और चीन की कोरोनावैक वैक्सीन का इस्तेमाल पहले से ही किया जा रहा है।


 
ब्राजील में पिछले 24 घंटों के दौरान इसके संक्रमण से रिकॉर्ड 3,869 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 3,21,515 हो गई है। इस दौरान ब्राजील में कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 90,638 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,27,48,747 हो गई है। (वार्ता)

Show comments

Tata की इस कार पर 3 लाख से ज्यादा डिस्काउंट, पुरानी गाड़ियों पर मिल रहा बड़ा फायदा, Harrier EV भी सस्ती

China : लद्दाख को लेकर चीन की कुटिल करतूत, बताया भारत का अवैध कब्जा, 28 जगहों के नाम बदलने पर भड़का

Electric Scooter : सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ रोजाना का सफर होगा आसान, मिलेगी 130 KM की रेंज, जान लीजिए दूसरे फीचर्स

Vande Bharat Sleeper Train : अब 24 कोच वाली ट्रेन में होगा सफर, 1,224 यात्रियों को मिलेगी जगह, जानिए हॉट शॉवर और पैंट्री समेत सभी सुविधाएं

एस. जयशंकर ने क्यों दी '4F संकट' की चेतावनी? जानिए इंदिरा गांधी ने 1966 में भारत को ऐसे ही संकट से कैसे निकाला था

सभी देखें

MP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, सुखबीर सिंह बने CM के प्रमुख सचिव, कई जिलों के कलेक्टर बदले

गर्भवती पत्रकार ने राहुल गांधी पर लगाए गंभीर आरोप, मेरा हाथ पकड़ा, मुझे धक्का दिया

2029 में फिर करारी हार के लिए रहें तैयार, अमित शाह की राहुल गांधी को चुनौती, SIR विरोध पर भी साधा निशाना

बिहार के हाजीपुर में गंगा नदी में पलटी नाव, 11 की मौत, 15 से 20 लोग सवार थे

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, TMC का दावा- चाकू छिपाकर लाई थी महिला

अगला लेख