sundarkand

कोरोनाकाल में गणेश,दुर्गा पूजा उत्सव मनाने के पक्ष में सांसद प्रज्ञा ठाकुर,सरकार के फैसले का किया विरोध

कोरोनावायरस के बढ़ते संक्रमण के चलते उत्सव पर लगी है रोक

Updated: सोमवार, 10 अगस्त 2020 (14:16 IST)
भोपाल। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस के बढ़ते हुए संक्रमण को देखते शिवराज सरकार ने इस बार गणेश और दुर्गापूजा के सार्वजनिक उत्सव मनाने पर रोक लगा दी है और गृह विभाग ने इसको लेकर विस्तृत गाइडलाइंस भी जारी कर दी है। आदेश में सार्वजनिक स्थानों पर मूर्ति, झांकी स्थापित करने पर रोक लगाते हुए लोगों से घरों में पूजा-पाठ करने को कहा गया है।
ALSO READ: Special Story:कोरोनाकाल में मूर्तिकार 'भगवान' भरोसे,बड़ी मूर्तियों के बनाने और गणेशोत्सव पर रोक
सार्वजनिक तौर गणेश और दुर्गा पूजा उत्सव रोक लगाने के सरकार के फैसले के विरोध में अब भोपाल से भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर आ गई है। उन्होंने उत्सव समितियों और मूर्तिकारों की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पहले से ही काफी त्योहार लोग नहीं मना पाए है और अब लोगों को समझ में आ गया हैं कि हमें अपना बचाव स्वयं करना हैं तो गाइडलाइंस का पालन करते हुए गणेश और दुर्गा पूजा उत्सव मनाने की अनुमति देनी चाहिए और वह इसको लेकर वह गृहमंत्री से मिलेगी और उनको भरोसा हैं कि उनके पक्ष में फैसला आएगा। 
ALSO READ: जन्माष्टमी पर नहीं होंगे दही हांडी कार्यक्रम,गणेश और दुर्गा पूजा के पंडाल पर भी रोक
इससे पहले सरकार के गणेश और दुर्गा पूजा उत्सव पर रोक लगाने के विरोध में उत्सव समितियों के पदाधिकारी और मूर्तिकारों ने संस्कृति बचाओं मंच के अगुवाई में सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को अपनी मांगों के समर्थन में ज्ञापन सौंपा। संस्कृति बचाओ मंच के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि जब महाराष्ट्र में गणेश उत्सव मनाने की अनुमित दी गई है तो  प्रदेश में क्यों रोक लगी है।

गृहमंत्री का साफ इंकार– वहीं आज फिर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने त्योहारों को लेकर सरकार की गाइडलाइंस को साफ करते हुए कहा कि कोरोना को देखते हुए सार्वजनिक रूप से गणेश और दुर्गा पूजा के उत्सव मनाने पर रोक लगी है और धार्मिक कार्यक्रमों के लिए पंडाल और मूर्तियां स्थापित करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही धार्मिक स्थल पर एक बार में पांच से अधिक व्यक्ति शामिल नहीं हो सकेंगे।
 
लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

मुंबई में अमित शाह का बड़ा ऐलान, बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में लागू होगा UCC

पश्चिम बंगाल में बड़ी कार्रवाई, 252 मदरसे होंगे बंद, 100 मदरसों को थमाया नोटिस, शुभेंदु सरकार ने क्‍यों लिया यह फैसला?

अभिजीत दीपके ने खुद को बताया MP का CM, प्रदेश सरकार पर कसा तंज, शेयर किया X पर इस्तीफा, क्‍यों जताया PM मोदी का आभार?

BRICS Summit 2026: शी जिनपिंग ने ग्लोबल साउथ को मजबूत करने पर दिया जोर, पेश कीं 5 पहल

AI को लेकर क्यों छिड़ी बहस? अमोडेई की चेतावनी के समर्थन में आए मस्क और ऑल्टमैन

सभी देखें

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

भारत के मोस्ट वांटेड आतंकी पर पाकिस्तान का बड़ा एक्शन: मसूद अजहर की गिरफ्तारी पर 70 लाख का इनाम

पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा भूचाल: 17 सांसद छोड़ सकते हैं NCPI का साथ, भाजपा में शामिल होने की तैयारी!

BJP प्रत्याशी को सिर्फ 1 वोट, पत्नी और माता-पिता ने भी नहीं दिया साथ? राजस्थान में चौंकाने वाला रिजल्ट

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

अगला लेख