• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. कोरोना वायरस
  4. BJP leader Anupam Hazra corona positive
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2020 (15:43 IST)

भाजपा नेता कोरोना संक्रमित, दी थी पॉजिटिव होने पर ममता बनर्जी को गले लगाने की धमकी

भाजपा नेता कोरोना संक्रमित, दी थी पॉजिटिव होने पर ममता बनर्जी को गले लगाने की धमकी - BJP leader Anupam Hazra corona positive
कोलकाता। स्वयं को कोरोना वायरस का संक्रमण होने की स्थिति में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को गले लगाने की धमकी देने वाले भाजपा नेता अनुपम हाजरा की कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है। हाजरा को हाल ही में भाजपा का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है।
 
अधिकारियों ने बताया कि हाजरा को शुक्रवार को कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
उन्होंने बताया कि हाजरा ने बेचैनी की शिकायत की थी। उनके नमूने कोरोना वायरस की जांच के लिए भेजे गए। गुरुवार की रात को जांच रिपोर्ट आई जिसमें हाजरा को संक्रमण की पुष्टि हुई।
 
विवादित बयान के बाद तृणमूल कांग्रेस ने हाजरा के खिलाफ एक सार्वजनिक हस्ती की छवि धूमिल करने तथा संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। (भाषा) 
 
ये भी पढ़ें
हाथरस मामले को लेकर सपा का प्रदर्शन, लाठीचार्ज कर पुलिस ने लिया हिरासत में