Hanuman Chalisa

बिहार में Corona से स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव सहित 54 की मौत, 12672 नए मामले

शनिवार, 24 अप्रैल 2021 (00:22 IST)
पटना। बिहार में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव रविशंकर चौधरी सहित 54 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या शुक्रवार को बढकर 2010 तक पहुंच गई। वहीं राज्य में शुक्रवार को संक्रमण के 12672 नए मामले सामने आने के साथ पिछले साल कोरोना महामारी की शुरूआत होने से लेकर अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 378442 हो गई।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चौधरी के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने चौधरी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से विभाग को अपूरणीय क्षति हुई है।रविशंकर चौधरी कोरोना संक्रमित होने पर करीब एक सप्ताह पूर्व पटना एम्स में भर्ती हुए थे, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उन्होंने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण से जिन 54 मरीजों की मौत हुई उनमें पटना में 13, मुजफ्फरपुर में सात, पश्चिम चंपारण में पांच, गया एवं नालंदा में चार-चार, दरभंगा में तीन, भागलपुर, भोजपुर एवं शेखपुरा में दो-दो तथा अरवल, बांका, बेगूसराय, कैमूर, खगड़िया, मधुबनी, नवादा, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सारण एवं सिवान में एक-एक मरीज की मौत हो गई।

बिहार में गुरुवार अपराह्न चार बजे से शुक्रवार चार बजे तक कोरोनावायरस संक्रमण के जो 12672 नए मामले प्रकाश में आए हैं, उनमें प्रदेश की राजधानी पटना में सबसे अधिक 2801 मामले शामिल हैं।
ALSO READ: Coronavirus वैक्सीनेशन के लिए बहुत ही आसान है रजिस्ट्रेशन, जानिए पूरी प्रक्रिया...
बिहार में कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित अन्य प्रमुख जिलों में अररिया में 118, अरवल में 127, औरंगाबाद में 748, बांका में 59, बेगूसराय में 607, भागलपुर में 375, भोजपुर में 112, बक्सर में 181, दरभंगा में 98, पूर्वी चंपारण में 203, गया में 816, जमुई में 223, जहानाबाद में 191, कैमूर में 153, कटिहार में 216, खगड़िया में 253, किशनगंज में 54, लखीसराय में 133, मधेपुरा में 168, मधुबनी में 229, मुंगेर में 383, मुजफ्फरपुर में 704, नालंदा में 347, नवादा में 76, पूर्णिया में 389, रोहतास में 396, सहरसा में 129, समस्तीपुर में 224, सारण में 617, शिवहर में 54, सीतामढ़ी में 74, सिवान में 279, सुपौल में 214, वैशाली में 340 तथा पश्चिम चंपारण में 354 मामले पिछले 24 घंटे के दौरान प्रकाश में आए हैं।
ALSO READ: खुशखबर, हर तरह के Coronavirus पर असरदार साबित हो सकता है नया टीका! सिर्फ 75 रुपए रहेगी एक डोज की कीमत
बिहार में अब तक 300012 मरीज ठीक हुए हैं, जिनमें पिछले 24 घंटे के भीतर ठीक हुए 6067 मरीज भी शामिल हैं। बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कुल 108147 नमूनों की जांच की गई। राज्य में फिलहाल 76419 मरीज उपचाराधीन हैं।

बिहार में गुरुवार को 77466 लोगों ने कोविड 19 का टीका लगवाया और प्रदेश में अब तक 6463259 लोग टीका लगवा चुके हैं। इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में कोविड-19 के मरीजों का इलाज नि:शुल्क किए जाने की घोषणा की है।
ALSO READ: आखिर चीन कैसे बचा Coronavirus की दूसरी लहर से?
मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक, इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में कोविड-19 के मरीजों के चिकित्सीय सेवाओं एवं दवाओं पर हुए खर्च का वहन राज्य सरकार करेगी।(भाषा)

Show comments

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

चैट जीपीटी के ज्यादा इस्तेमाल से दिमाग कमजोर होने का डर

अमरनाथ यात्रा 2026: क्या इस बार टूट जाएगा अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड?

पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत

20वें दिन भी जारी सोनम वांगचुक का अनशन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर विपक्ष एकजुट, क्या बोले पवन खेड़ा?

पानी की भाप छोड़ेगी, धुआं नहीं! पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली Hydrogen Train को हरी झंडी; जानें रूट और टाइमिंग

अगला लेख