dharma sangrah

Bihar Coronavirus Update : बिहार में Coronavirus से अब तक 474 की मौत, 90 हजार के पार हुई संक्रमितों की संख्या

Updated: गुरुवार, 13 अगस्त 2020 (02:26 IST)
पटना। बिहार में कोरोनावायरस (Coronavirus) संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान 9 और लोगों की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 474 पहुंच गई। इसके साथ ही 3741 नए मामले सामने आने के साथ ही इस रोग से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 90553 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोनावायरस संक्रमण से नौ और लोगों की मौत हो गई जिससे इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या बुधवार को बढ़कर 474 हो गई है।

इसमें कहा गया है कि बिहार में कोरोना संक्रमित जिन 474 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है उनमें से पटना में 91, भागलपुर में 40, गया में 29, रोहतास में 24, मुंगेर में 23, नालंदा में 22, भोजपुर एवं मुजफ्फरपुर में 18-18, वैशाली में 17, पूर्वी चंपारण में 16, समस्तीपुर में 15, सारण में 13, बेगूसराय में 12, नवादा एवं पश्चिम चंपारण में 11-11, दरभंगा एवं सिवान में 10-10, अररिया में नौ, कैमूर में आठ, जहानाबाद में सात, औरंगाबाद, खगड़िया एवं सुपौल में छह-छह, जमुई, किशनगंज एवं सीतामढ़ी में पांच-पांच, अरवल, बांका, बक्सर, लखीसराय, कटिहार, मधेपुरा, मधुबनी एवं पूर्णिया में चार-चार, शेखपुरा में दो तथा गोपालगंज, सहरसा एवं शिवहर जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

जानकारी में कहा गया है कि प्रदेश में मंगलवार अपराहन 4 बजे से बुधवार 4 बजे तक कोरोनावायरस संक्रमण के 3741 नए मामले प्रकाश में आने के साथ ही प्रदेश में अब तक इस रोग से संक्रमित मामलों की संख्या बढ़कर 90553 हो गई है।

इसमें कहा गया है कि इन 3741 नए मामलों में झारखंड के बोकारो एवं धनबाद निवासी, पश्चिम बंगाल के मालदा निवासी, उत्तरप्रदेश के लखनऊ निवासी तथा चंडीगढ़ के रहने वाले एक-एक व्यक्ति का पटना में संकलित नमूना भी शामिल हैं।

बिहार में कोरोनावायरस संक्रमण के अब तक जो 90553 मामले प्रकाश में आए उनमें पटना जिला के 14980, भागलपुर के 3789, मुजफ्फरपुर के 3760, बेगूसराय के 3473, नालंदा के 3385, रोहतास के 3335, गया के 3244, कटिहार के 2912, सारण के 2868, पूर्वी चंपारण के 2843, वैशाली के 2748, भोजपुर के 2559, समस्तीपुर के 2452, पश्चिम चंपारण के 2355, सिवान के 2290, मधुबनी के 2242, पूर्णिया के 2240, बक्सर के 2127, मुंगेर के 1766, नवादा के 1748, गोपालगंज के 1732, सहरसा के 1712, खगड़िया के 1711, सुपौल के 1649, औरंगाबाद के 1589, जहानाबाद के 1485, दरभंगा के 1411, अररिया के 1386, सीतामढ़ी के 1370, किशनगंज के 1222, मधेपुरा के 1214, जमुई एवं शेखपुरा के 1213-1213, बांका के 1200, लखीसराय के 1150, अरवल के 882, कैमूर के 813 एवं शिवहर जिले के 485 मामले शामिल हैं।
इसमें कहा गया है कि बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 92414 नमूनों की जांच की गई और कोरोनावायरस संक्रमित 3029 मरीज ठीक हुए।(भाषा)

Show comments

Ather का सबसे सस्ता Electric Scooter, कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान, 120Km Range के साथ आएगा Konarc

Meta CEO Mark Zuckerberg ने भारत से मांगी माफी, 5-6 घंटे तक Facebook से हटाया गया था PM Modi का वीडियो

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

CJP प्रोस्टेट पर बोले CJI- युवाओं की बात सुननी चाहिए, हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता

No Insurance, No Fuel प्रोजेक्ट क्या है, सुप्रीम कोर्ट क्यों करना चाहता है लागू और आप पर कैसे पड़ेगा असर

सभी देखें

BSP के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह का निधन

SpaceX Rocket Moon Crash : 8,700 Kmph की रफ्तार से चांद से टकराया SpaceX रॉकेट का हिस्सा, वैज्ञानिकों ने टेलीस्कोप से रखी नजर, देखें Video

Sheikh Hasina Return : शेख हसीना ने किया ऐलान- दिसंबर में बांग्लादेश लौटूंगी, बोलीं- गिरफ्तारी या मौत का भी डर नहीं, भारत ने कार्यक्रम से क्यों बनाई दूरी

E20 Petrol : क्या सरकार ला रही है Flex-Fuel वाहनों के लिए नई पॉलिसी? सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

Weather Alert : कैसा रहेगा कल का मौसम, 5 अगस्त को कहां होगी बारिश, IMD ने किन राज्यों के लिए जारी किया अलर्ट

अगला लेख