sundarkand
✕

कोविड-19 का टीका लेना होगा अब और भी आसान, भारत बायोटेक ने लॉन्च की दुनिया की पहली Nasal Vaccine

Updated: मंगलवार, 29 नवंबर 2022 (00:06 IST)
हैदराबाद। भारत बायोटेक इंटरनेशनल लिमिटेड ने सोमवार को बताया कि उसके नाक से लिए जा सकने वाले कोविड-19 रोधी टीके इनकोवैक (बीबीवी154) को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) से भारत में 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के लोगों में आपात स्थिति में नियंत्रित उपयोग की मंजूरी मिल गई है। इसका उपयोग हेट्रोलोगस बूस्टर खुराक के रूप में किया जाएगा।
 
टीका निर्माता कंपनी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इनकोवैक दुनिया का पहला ऐसा टीका है जिसे प्राथमिक सीरिज में और हेट्रोलोगस बूस्टर खुराक दोनों के रूप में मंजूरी मिली है। उसमें कहा गया है कि 3 चरणों के क्लिनिकल परीक्षणों में टीका लेने वालों का परीक्षण किया गया और सफल परिणाम आने के बाद उसे खास तौर से नाक में ड्रॉप (बूंद) के जरिए डालने के लिए विकसित किया गया है।
 
भारत बायोटेक का कहना है कि नाक के माध्यम से दिए जाने वाले इस टीके को खासतौर से कम और मध्यम आय वाले देशों के हिसाब से बनाया गया है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख