biodatamaker
✕

Corona के मामलों में उछाल के बाद फिर शुरू हो रही पाबंदियां, इस राज्य में मास्क हुआ अनिवार्य, CM ने मांगी रिपोर्ट

Updated: मंगलवार, 7 जून 2022 (00:46 IST)
बेंगलुरु। बेंगलुरु में कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए नागरिक निकाय ने सार्वजनिक स्थानों पर मास्क अनिवार्य कर दिया है। साथ ही नगर निकाय ने कोरोनावायरस की जांच को प्रतिदिन मौजूदा 16,000 से बढ़ाकर 20,000 करने का फैसला किया है।
ALSO READ: विपक्ष ने की नूपुर, जिंदल की गिरफ्तारी की मांग, विवादित बयान की कई और देशों ने की निंदा
ब्रुहत बेंगलुरु महानगर पालिका के विशेष आयुक्त डॉ. हरीश कुमार ने सोमवार को पत्रकारों से कहा “हर दिन, 200 से अधिक नए कोविड के मामले सामने आ रहे हैं। हम प्रतिदिन 16,000 लोगों का परीक्षण कर रहे हैं। अब मुख्य आयुक्त तुषार गिरिनाथ ने हमें बीबीएमपी द्वारा परीक्षणों को 16,000 से बढ़ाकर 20,000 करने के साथ ही चार हज़ार परीक्षण निजी प्रयोगशालाओं में करने के लिए कहा है। हम सूचना, शिक्षा और संचार गतिविधियों को मजबूत करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि मुख्य आयुक्त ने सभी मार्शलों को लोगों को मास्क पहनने के बारे में शिक्षित करने का निर्देश दिया है। वह मॉल सहित सार्वजनिक स्थानों पर मास्क सुनिश्चित कर रहे हैं। कुमार ने कहा कि आज से हम मार्शल के माध्यम से लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनने के लिए कहेंगे। 
 
अधिकारी ने कहा कि चूंकि निजी क्लिनिकों में गंभीर तीव्र श्वसन बीमारी और 'इन्फ्लूएंजा' जैसी बीमारी के कई मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए मुख्य आयुक्त ने बीबीएमपी के अधिकारियों को प्रत्येक क्षेत्र में सर्वेक्षण करने और एक रिपोर्ट जमा करने को कहा है। हालांकि उन्होंने लोगों से अपील कर कहा कि उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। राज्य ने रविवार को कोविड-19 के कारण 300 से अधिक मामले दर्ज किए और एक मरीज ने इस दौरान दम तोड़ दिया था।
मुख्यमंत्री से मांगी रिपोर्ट : कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव से रिपोर्ट मांगी है। बोम्मई ने कहा कि वे रिपोर्ट देखने के बाद कार्रवाई शुरू करेंगे। (इनपुट भाषा)

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख