suvichar

BCCI दल से जुड़ा सदस्‍य Coronavirus से संक्रमित

Updated: शुक्रवार, 4 सितम्बर 2020 (00:53 IST)
दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों की देखरेख के लिए यहां आए हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़े एक सदस्य को कोविड-19 के परीक्षण में पॉजीटिव पाया गया है। लीग के एक सूत्र ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। इस टी20 प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर से 10 नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा।

आईपीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर कहा, बीसीसीआई दल में शामिल एक सदस्य का परीक्षण पॉजीटिव आया है। मैं आपको यह नहीं बता सकता कि यह क्रिकेट संचालन टीम से जुड़ा है या चिकित्सा टीम से। परीक्षण चल रहे हैं तथा सभी स्वस्थ हैं और किसी में भी बीमारी का कोई लक्षण नहीं है। उन्होंने कहा, चिंता की कोई बात नहीं है।

हालांकि एक अन्य सूत्र ने कहा कि जो व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है, वो राष्ट्रीय टीम के सहयोगी स्टाफ का सदस्य है और यहां केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों पर नजर रखने के लिए है। इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के दो खिलाड़ियों सहित 13 सदस्यों को पिछले सप्ताह इस घातक बीमारी से संक्रमित पाया गया था। वे अभी 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास पर हैं।

अन्य टीमों ने आगमन पर पृथकवास पूरा करने और सभी सदस्यों के परीक्षण नेगेटिव आने के बाद अभ्यास शुरू कर दिया है। कोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई के तीन शहरों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में किया जाएगा।
ALSO READ: चीनी मोबाइल कंपनी Vivo को हटाकर BCCI को 440 करोड़ का घाटा मंजूर
बीसीसीआई ने अभी टूर्नामेंट का पूर्ण कार्यक्रम घोषित नहीं किया है। पता चला है कि इस हफ्ते के अंत तक मैच लाइन-अप आ जाएगा। पारंपरिक रूप से टूर्नामेंट का शुरुआती मैच गत चैंपियन और उप विजेता टीम के बीच खेला जाता है, जो इस साल क्रमश: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स हैं।

टूर्नामेंट स्वास्थ्य सुरक्षा चिंताओं के कारण खाली स्टेडियम में खेला जाएगा लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने संकेत दिया था कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए लीग के बाद के हिस्से में सीमित संख्या में दर्शकों को अनुमति दी जा सकती है।(भाषा)

Show comments

झारखंड में छात्र आंदोलन का दिखा असर, JPSC के 3 सदस्‍यों ने दिया इस्‍तीफा, प्रदर्शन को लेकर क्या बोले CM हेमंत सोरेन?

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला, भीड़ ने कार पर किया पथराव, भाजपा और पुलिस पर लगा यह आरोप

UPI पर होने वाले अधिकांश ट्रांजैक्शन रहेंगे फ्री, किन पर लगेगा टैक्स, सरकार ने दिया बड़ा अपडेट

India-US Relations : H-1B वीजा शुल्क और इमिग्रेशन नीति के अलावा PM मोदी ने अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस किन मुद्दों पर की चर्चा

Mojtaba Khamenei : मोजतबा खामेनेई की किसी भी पल हो सकती है मौत, इजराइली मीडिया के दावे के बीच सामने आया वीडियो, कैसी है ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत

सभी देखें

Electric Flying Car : पेट्रोल-डीजल नहीं, बिजली से उड़ने की तैयारी, पहाड़ की समस्या से आया आइडिया, छात्र ने किया चमत्कार, चीन के दावे को नकारा

Sarangpur : सारंगपुर में दर्दनाक हादसा, 11 लोगों से भरी ईको कार नाले में बही, 7 की मौत, 2 ने कूदकर बचाई जान, 2 लापता

80वां स्वतंत्रता दिवस 2026: सुभाषचंद्र बोस ने आजादी की लड़ाई को कैसे दी नई दिशा? जानिए उनका योगदान

Weather Update : MP-राजस्थान में मूसलाधार बारिश, 15 राज्यों में अलर्ट; असम में बाढ़ से 100 की मौत

अगला लेख