ganesh chaturthi

भारत में नहीं होगा कोरोना का विशेष असर, ज्योतिर्विद का दावा, 14 अप्रैल के बाद खत्म होगा कोरोना

Updated: शनिवार, 14 मार्च 2020 (11:19 IST)
चीन से पूरे विश्व में फैला कोरोना वायरस अब महामारी का रूप ले चुका है। पूरा विश्व कोरोना वायरस के चपेट में आ चुका है। यूरोप के अधिकांश देश इस बीमारी से बेहद प्रभावित है, अमेरिका ने कोरोना को देखेते हुए राष्ट्रीय इमरजेंसी का एलान कर दिया है वहीं इटली में अब हजारों लोगों की मौत हो गई है। इस बीच भारत में भी कोरोना से दो लोगों की मौत के बाद पूरा देश हाईअलर्ट मोड पर है। सरकार बड़े पैमाने पर जागरूकता अभियान चला रही है। 
 
इस बीच महर्षि पाणिनि संस्कृत विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति और धर्मशास्त्री एवं ज्योतिर्विद डॉ. मोहन गुप्त ने दावा किया है कि 14 अप्रैल के बाद कोरोना वायरस का प्रभाव पूरे विश्व से खत्म होने लगेगा। वेबदुनिया से बातचीत में उन्होंने कहा है कि आगामी 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में आ जाएंगे। इसके साथ ही कोरोना वायरस का प्रभाव सारे विश्व से खत्म होने लगेगा। भारत में इस बीमारी का कोई प्रकोप नहीं होगा। 
वेबदुनिया से बातचीत में मोहन गुप्त कहते है कि मंगल और राहु की चाल के कारण विश्व कोरोना की चपेट में है। वह कहते है कि 14 अप्रैल को सूर्य मेष राशि में प्रवेश करेंगे तो सूर्य भूमध्य रेखा के ऊपर रहेंगे तो सारी दुनिया में सूर्य का प्रभाव रहता है जिसके कारण जितने भी संक्रामक रोग होते है वह गर्मी बढ़ने के साथ समाप्त हो जाते है। 
 
वह कहते है कि मिथुन और धनु राशि वाले जातक कोरोना बीमारी के चलते अधिक प्रभावित होने की संभावना है। वह कहते हैं कि ज्योतिषिय दृष्टि से देखा जाए तो भारत में कोरोना का बहुत अधिक प्रभाव नहीं रहेगा क्यों भारत की राशि मकर राशि है। वह कहते हैं कि मिडिल ईस्ट और यूरोप के देश इससे अधिक प्रभावित होंगे। 
 

लेखक के बारे में
विकास सिंह
special correspondent.... और पढ़ें

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख