kalsarpa dosh calculator
✕

COVID-19 : यूरोप में एस्ट्राजेनेका Vaccine का दोबारा इस्तेमाल शुरू

Updated: शनिवार, 20 मार्च 2021 (00:51 IST)
वारसा। खून का थक्का जमने के भय के कारण एस्ट्राजेनेका के टीके पर यूरोप के कई देशों में लगी रोक शुक्रवार को हटा ली गई। पूरे यूरोप में फिर से इस टीके को लगाने का काम शुरू हो गया है। वहीं यूरोपीय देशों के नेताओं ने अपने नागरिकों को भरोसा दिया है कि यह टीका सुरक्षित है और कोरोनावायरस (Coronavirus) की महामारी को खत्म करने में अहम है।

फ्रांस के प्रधानमंत्री ने शुक्रवार को एस्ट्राजेनेका का टीका लगवाया और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की भी यह टीका लेने की योजना है। वहीं, यूरोप के अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी टीकाकरण अभियान में हिस्सा लिया। बता दें कि पूरे यूरोप में जारी टीकाकरण में लगातार बाधा आ रही है और कई इलाकों में संक्रमण के मामले बढ़ने की वजह से दोबारा लॉकडाउन लगाना पड़ा है।

इतालवी स्वास्थ्य मंत्रालय में रोग रोकथाम के प्रमुख डॉ. गियोवान्नी रेज्जा ने कहा, यह स्पष्ट है कि टीकाकरण को बहाल करना हमारे लिए राहत की खबर है, क्योंकि हम तेजी से टीकाकरण अभियान को बढ़ा रहे हैं।

हालांकि ऐसा नहीं है कि सभी देशों का एस्ट्राजेनेका के टीके पर भरोसा बहाल हो गया है। इस टीके पर सबसे पहले रोक लगाने वाले डेनमार्क ने शुक्रवार को कहा कि वह टीकाकरण को फिर से मंजूरी देने से पहले एक हफ्ते और इंतजार करेगा।(भाषा)

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

अयोध्या में आस्था का महाकुंभ, कार्तिक माह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे

दो लड़के चुनाव परिणाम से पहले ही हो चुके नाकाम, CM योगी ने साधा अखिलेश-राहुल पर निशाना

लंदन जाने से रोके जाने के बाद अब CJP नेता सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का बड़ा एक्शन! 7 दिन में मांगा नोटिस का जवाब

यूपी को साइबर सुरक्षा के अभेद्य कवच से लैस करेगी योगी सरकार

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

अगला लेख