Hanuman Chalisa

एस्ट्राजेनेका ने अपने कोविड-19 के टीके को लेकर भरोसा दिलाया, कहा-वैक्सीन सुरक्षित...

सोमवार, 15 मार्च 2021 (16:48 IST)
नई दिल्ली। औषधि क्षेत्र की प्रमुख कंपनी एस्ट्राजेनेका ने अपने कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके को सुरक्षित करार दिया है। हालांकि इस टीके को लगवाने वाले लोगों में 'ब्लड क्लॉट' की समस्या के बाद कई देशों ने इसे फिलहाल रोक दिया है। डेनमार्क, नॉर्वे और आइसलैंड जैसे देशों से अस्थाई तौर पर कंपनी का टीका लगाने पर रोक लगा दी है।

एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड का कोविड-19 टीके का उत्पादन सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया ने किया है और यह भारत में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान का हिस्सा है। इस अभियान के तहत भारत में कोविशील्ड (एस्ट्राजेनेका/ऑक्सफोर्ड) और कोवैक्सिन (भारत बायोटेक) टीका लगाया जा रहा है।

एस्ट्राजेनेका ने सोमवार को बयान में कहा कि वह एक बार फिर से अपने कोविड-19 के टीके के सुरक्षित होने के बारे में भरोसा दिलाती है। यह टीका स्पष्ट वैज्ञानिक प्रमाण पर आधारित है। सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और कंपनी अपने टीके की सुरक्षा को लेकर लगातार निगरानी कर रही है।

कंपनी ने कहा कि यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में उसका कोविड-19 का टीका 1.7 करोड़ से अधिक लोगों ने लगवाया है, लेकिन किसी भी मामले में ब्लड क्लॉट की वजह से फेफड़ों में रुकावट या प्लेटलेट्स की कमी का मामला सामने नहीं आया है।

एस्ट्राजेनेका ने कहा कि आठ मार्च तक यूरोपीय संघ और ब्रिटेन में यह टीका लगवाने वाले लोगों में से 15 में प्लेटलेट्स की कमी और 22 में ब्लड क्लॉट का मामला सामने आया है। कंपनी ने कहा कि आबादी के आकार को देखते हुए यह संख्या काफी कम है। अन्य लाइसेंस वाली कोविड-19 की वैक्सीन में भी इस तरह के मामले आए हैं।(भाषा)

Show comments

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

WhatsApp यूजरनेम फीचर पर भारत में लगी रोक, सुरक्षा चिंताओं पर Meta ने क्या कहा

नासिक में वॉटरफॉल घूमने गए परिवार का 15 KM पीछा किया, मारपीट की, कार भी फोड़ी

सोनम वांगचुक को मिला विपक्ष का साथ, केजरीवाल-अखिलेश ने की यह अपील, क्‍या अब तोड़ेंगे अनशन?

Amarnath Yatra 2026: पोनी एम्बुलेंस सेवा से श्रद्धालुओं को राहत, मेडिकल किट और ऑक्सीजन के साथ तैयार

पहलगाम आतंकी हमले में हाफिज सईद पर NIA कोर्ट सख्त, गैर-जमानती वारंट जारी

अगला लेख