Daily Horoscope
✕

बड़ी खबर, चीन से मंगाए गए 50000 PPE का इस्तेमाल नहीं करेगा असम

Updated: रविवार, 19 अप्रैल 2020 (07:27 IST)
गुवाहाटी। चीन से असम को 50,000 व्यक्तिगत रक्षात्मक उपकरण (PPE) मिलने के तीन दिन बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने कहा कि इनका अभी इस्तेमाल नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इनकी गुणवत्ता के बारे में अफवाह फैल रही है, जिससे डॉक्टरों और नर्सों के मन में संदेह उत्पन्न हो रहा है।
 
मंत्री ने कहा कि कुछ तबकों की ओर से ये निराधार आरोप लगाए जा रहे हैं कि चीन निर्मित जांच किट जांच में विफल हुई हैं और रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने इन्हें खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि DRDO पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि उसने किसी जांच किट को खारिज नहीं किया है।
 
मंत्री ने कहा कि उन्हें कई डॉक्टरों और नर्सों की ओर से इस बारे में संदेश मिले हैं। वह नहीं चाहते कि उन्हें इस मोड़ पर कोई भ्रम हो या उनका मनोबल गिरे, इसलिए अभी उनके इस्तेमाल न करने का फैसला किया गया है।
 
इनका इस्तेमाल कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार से जुड़े डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों द्वारा किया जाता है। (भाषा) 

Show comments

हुआंग से शी पेई तक... क्या है चीन की 'हनी ट्रैप' नीति और क्यों है इस समय चर्चा में?

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

अखिलेश यादव ने राजा भैया को लेकर दिया बड़ा बयान, जानें दोनों के रिश्तों में कैसे आई थी दरार

क्या अमेरिका में दिखा जैलीफिश UFO? आखिर क्या है उड़ानें रद्द होने के वायरल दावों का सच

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

सभी देखें

US के मियामी एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, रनवे पर आपस में भिड़े दो विमान, व्‍यवस्‍था पर उठे सवाल

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

उत्तराखंड में बढ़ा मेडिकल का दायरा, 3 मेडिकल, 3 नर्सिंग कॉलेज शुरू, एमबीबीएस की 1700, नर्सिंग की 11,495 सीटें

उत्‍तराखंड में कल से शुरू होगी डिजिटल स्व-गणना, राज्यपाल-सीएम से शुरुआत, निदेशालय ने की पूरी तैयारी

लाभ पंचमी के दिन एक्शन मोड में DyCM हर्ष संघवी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की अहम बैठक

अगला लेख