सम्बंधित जानकारी
- कोरोना से बेसहारा हुए परिवार का सहारा बनेगी शिवराज सरकार,हर महीने 5 हजार की पेंशन देने का एलान
- हे प्रभु! कहां है कड़ाई, हो रही है ढिलाई...
- ICU बेड नहीं मिलने से Mukesh Khanna की बहन का निधन, एक्टर बोले- पता नहीं ऊपर वाला क्या हिसाब किताब कर रहा
- CoronaVirus Live Updates : शिवराज सरकार का बड़ा एलान, कोरोना संक्रमण से बेसहारा हुए परिवारों को 5 हजार पेंशन
- ब्राजील में कोरोना से 2,500 लोगों की मौत, 76,692 नए मामले दर्ज
Arvind Kejriwal | केजरीवाल बोले, टीकों के लिए राज्यों के बीच लड़ाई से देश की छवि होती है खराब
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि कोविड के टीकों के लिए राज्यों के अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक-दूसरे से झगड़ने और प्रतियोगिता करने से भारत की छवि खराब होती है। उन्होंने दिल्ली और कई अन्य राज्यो में टीकों की खुराकों की कमी की पृष्ठभूमि में कहा कि केंद्र को राज्यों की तरफ से टीकों की खरीद करनी चाहिए।
आम आदमी पार्टी (आप) अध्यक्ष ने एक ट्वीट में कहा कि भारतीय राज्यों को अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक-दूसरे से प्रतियोगिता करने/ लड़ने के लिए छोड़ दिया गया है। उत्तरप्रदेश महाराष्ट्र से, महाराष्ट्र ओडिशा से, ओडिशा दिल्ली से लड़ रहा है। भारत कहां है? भारत की कितनी खराब छवि बनती है। भारत को एक देश के तौर पर सभी भारतीय राज्यों की तरफ से टीकों की खरीद करनी चाहिए।
एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा कि भारत द्वारा टीका उत्पादन कर रहे देशों का रुख करने से अधिक सौदेबाजी की शक्ति मिलेगी बजाय राज्यों द्वारा व्यक्तिगत रूप से ऐेसा करने के। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के पास ऐसे देशों के साथ मोल-भाव करने के लिए अधिक कूटनीतिक संभावना है।
उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने इससे पहले कहा था कि दिल्ली टीकों के लिए वैश्विक निविदा निकालेगी जबकि भाजपा नीत केंद्र पर राज्यों को ऐसा करने पर मजबूर करने का आरोप लगाया था। कोवैक्सीन का भंडार खत्म होने के बाद दिल्ली में करीब 100 टीकाकरण केंद्रों को बंद कर दिया गया है। (भाषा)
