sundarkand

COVID-19 : अमरावती में इसलिए बढ़ रही Corona संक्रमितों की संख्या, स्वास्थ्य अधिकारी ने किया खुलासा...

Updated: शुक्रवार, 19 फ़रवरी 2021 (19:46 IST)
मुंबई। पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती जिले में कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी के सबसे बड़े कारण कोरोनावायरस के प्रकार में बदलाव आना और लोगों की लापरवाही है। यह जानकारी शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अमरावती में इस हफ्ते संक्रमितों की संख्या राज्य में सबसे अधिक रही। जिले में नए मामलों की संख्या मंगलवार को 82 से बढ़कर बुधवार को 230 हो गई। कोविड-19 प्रसार पर महाराष्ट्र सरकार के तकनीकी सलाहकार डॉ. सुभाष सालुंके ने कहा कि जिले में प्राप्त नमूनों में वायरस के प्रकार में बदलाव के कारण ऐसे लोगों के लिए ज्यादा खतरा है जो दूसरी अन्य बीमारियों से पीड़ित हैं।

उन्होंने कहा, वायरस का नया प्रकार ज्यादा खतरनाक है और इसके कारण जल्द न्यूमोनिया हो रहा है। अगर किसी व्यक्ति में पहले से कोई बीमारी है तो इस तरह के संक्रमण से मौत का खतरा बढ़ सकता है। बहरहाल, यह केवल संभावना है और जिले में अभी तक मृतकों की संख्या में बढ़ोतरी नहीं हुई है।

बहरहाल, डॉ. सालुंके ने कहा कि मामले में बढ़ोतरी का सबसे बड़ा कारण लोगों की तरफ से पूरी तरह लापरवाही बरती जाना है। कई मामलों में एक ही परिवार के लोग संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा, इसका मतलब है कि इसी दौरान वे संक्रमित हो गए। ऐसा सार्वजनिक कार्यक्रमों, भीड़भाड़ आदि के दौरान हो सकता है, जहां कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन नहीं किया गया होगा।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संपर्क में आने वाले लोगों का पता लगा रही है और संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी से निपटने के लिए आरटी-पीसीआर जांच बढ़ा रही है। एक अधिकारी ने गुरुवार को कहा था कि जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद पूर्वी महाराष्ट्र के अमरावती और यवतमाल जिलों में कोरोनावायरस के नमूनों में दो नए प्रकार पाए गए थे।(भाषा)

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

ब्रिक्स से भारत क्या हासिल कर सकता है...?

Electric Scooter : 1.18 लाख में 132 किमी की रेंज! Kinetic DX Plus का नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, फीचर्स भी दमदार

8 लाख रुपए तक सस्ती Mahindra XEV 9S और XEV 9e, क्या BaaS में EV खरीदना फायदे का सौदा है?

LIVE: ब्रिक्स सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और राष्‍ट्रपति पुतिन की मुलाकात

मध्यप्रदेश में 25 सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री सुगम परिवहन बस सेवा, यात्री परिवहन विजन समिट में सीएम मोहन का ऐलान

अगला लेख