biodatamaker

कोरोना कॉलर ट्यून में नहीं सुनाई देगी अमिताभ बच्चन की आवाज, जानें- कौन लेगा उनकी जगह

Updated: गुरुवार, 14 जनवरी 2021 (22:54 IST)
कोरोनावायरस संक्रमण और उससे बचने के लिए सावधानी बताने वाली कॉलर ट्यून जिसमें अमिताभ बच्चन की आवाज सुनाई देती थी अब वह बंद हो रही है। खबरों के मुताबिक शुक्रवार से यूजर्स को अमिताभ बच्चन वाली कोरोना नहीं सुनाई देगी।

कोरोनाकाल में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से टेलीकॉम कंपनियों ने अभी तक कोरोना ट्यून को बाई डिफाल्ट सेट किया हुआ था और आप जब भी किसी को फोन को करते थे तो कोरोनावायरस से बचाव तरीके और एहतियात बरतने की जानकारी दी जाती थी।

कोरोना ट्यून के रूप में पहले जसलीन भल्ला की आवाज आती थी, लेकिन बाद में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की आवाज ट्यून के रूप में सुनाई देती थी।

पिछले कई महीनों से लोग कोरोना ट्यून को हटाने की मांग कर रहे थे और अब कंपनियों ने अमिताभ बच्चन वाली कोरोना ट्यून को हटाने का फैसला लिया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक अब देशभर में 16 जनवरी से  कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण का अभियान शुरू होगा इसलिए अब वैक्सीनेशन को लेकर एक महिला की आवाज कोरोना ट्यून सुनाई देगी।

अमिताभ बच्चन की आवाज वाली कालर ट्यून को लेकर कई दिनों से लोग नाराज चल रहे थे और पिछले दिनों दिल्ली हाईकोर्ट में इस संबंध में एक याचिका भी लगाई गई थी।

याचिका में दलील दी गई थी कि कॉलर ट्यून के रूप में अमिताभ बच्चन की आवाज को तुरंत हटाना चाहिए क्योंकि वे खुद पूरे परिवार के साथ कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए थे तो  कैसे लोगों को जागरूक करने की सलाह दे सकते हैं।

Show comments

6 साल बाद दर्ज हुई FIR, किन बड़े नामों की हो रही जांच, क्‍या है एक्‍टर सुशांत सिंह राजपूत से कनेक्‍शन?

पोलैंड सीमा के पास रूस का बड़ा ड्रोन हमला, बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व PM बोरिस जॉनसन!

क्यों भारत बन रहा चीन की मजबूरी? 7 साल बाद शी जिनपिंग के दिल्ली आने की असली वजह?

5000 करोड़ के मालिक BJP विधायक शाह ने मुंबई की सड़कों पर मांगी भीख, आखिर ऐसा क्यों हुआ?

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

सभी देखें

75 जिले और 75 मैनिफेस्टो, UP चुनाव के लिए अखिलेश यादव का 'मास्टरस्ट्रोक' प्लान

प्रतिद्वंद्विता से साझेदारी की ओर भारत-चीन, China ने BRICS के बाद कहा

असुरों और राष्ट्रविरोधियों से सावधान! गणेश पूजा के मंच से CM अधिकारी ने किस पर साधा निशाना

9 साल पुरानी शादी खत्म, शहडोल MP हिमाद्री सिंह और नरेंद्र मरावी का तलाक

CM योगी का बड़ा ऐलान, अधिवक्ताओं को 5 लाख रुपए का कैशलेस इंश्योरेंस और चैंबर सुविधाएं

अगला लेख