shradh paksha
✕

अमेरिका के मशहूर लोक गायक जॉन प्राइन का Corona virus से निधन

Written By भाषा
Updated: बुधवार, 8 अप्रैल 2020 (13:01 IST)
लॉस एंजिल्स। अमेरिका के मशहूर लोक गायक जॉन प्राइन का निधन कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद आई दिक्कतों की वजह से हो गया। वे 73 साल के थे।

प्राइन के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की जानकारी 17 मार्च को सामने आई थी और उनका निधन मंगलवार को हो गया। उनके प्रचार का जिम्मा संभालने वाले व्यक्ति ने वेराइटी को यह जानकारी दी। उनकी पत्नी और प्रबंधक फियोना ने 3 अप्रैल को एक ट्वीट करके बताया था कि प्राइन की हालत काफी गंभीर है। 
 
करीब 50 साल के करियर में प्राइन ने कई दिल को छू लेने वाले 'एंजल फ्रॉम मोंटगोमरी', 'स्वीट रिवेंज', 'इनस्पाइट ऑफ आवरसेल्व्स' जैसे अविस्मरणीय गीत गाए। गायक बॉब डिलन, जॉनी कैश, ब्रूस स्प्रिंग्स्टीन, बिटे मिडलर और उनके समानांतर कई गायक उनकी तारीफ कर चुके हैं।
ALSO READ: अमेरिका में पत्रकार समेत सैकड़ों भारतवंशी Covid-19 से संक्रमित, कुछ की मौत
उनका जन्म 10 अक्टूबर, 1946 को इलिनोइस में हुआ था और वे 70 के दशक में लोकप्रिय हुए थे। उनके 1971 के युद्ध विरोधी गाने 'योर फ्लैग डेकल वोन्ट गेट यू इनटू हेवन एनिमोर' को आज भी समय-समय पर याद किया जाता है।
 
उनके निधन की खबर के बाद संगीत की दुनिया में शोक की लहर है और कई जाने-माने गायकों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। (भाषा) (Photo courtesy: Twitter)
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें

Show comments

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, उत्तराखंड पुलिस ने बताया कैसे 88 दिन में पूरी हुई जांच

Toyota Glanza Facelift : टोयोटा की सस्ती कार लॉन्च, त्योहारों पर मचाएगी धमाका, जानिए क्या हैं फीचर्स

हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने पर नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हंगामा, अभिजीत दीपके बोले- 50-100 रुपए देकर बाहर कीजिए, लहरा दो तिरंगा को लेकर बताया प्लान

Stock Market Rally : शेयर बाजार में तूफानी तेजी, सेंसेक्स 1,533 अंक उछला, निफ्टी में भी 375 अंकों की छलांग

सभी देखें

जीएसआरटीसी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, CM भूपेंद्र पटेल ने महंगाई भत्ते में किया 2% का इजाफा

भारत में विरोध प्रदर्शनों का इतिहास: भाषा आंदोलन से 'राम मंदिर, किसान और युवा प्रदर्शनों' तक, जानें कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

Top News 16 October : दिल्ली में CJP का तिरंगा मार्च, धारा 163 लागू, चुनाव आयोग का 17 राज्यों के लिए बड़ा आदेश

LIVE: दिल्ली में आज CJP का तिरंगा मार्च, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दिल्ली में CJP के तिरंगा मार्च से पहले बड़ा फैसला, 16-17 अक्टूबर को बंद रहेगा कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क

अगला लेख