Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 : बाइडन ने Corona vaccine की 10 करोड़ खुराक खरीदने के दिए निर्देश

Updated: शनिवार, 13 मार्च 2021 (17:05 IST)
वॉशिगटन। एक तरफ जहां विश्व के कई देश कोरोनावायरस (Coronavirus) कोविड-19 टीके की कमी से जूझ रहे हैं, वहीं अमेरिका साल के अंत तक आवश्यकता से अधिक मात्रा में टीके की खरीद की योजना बना रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने प्रशासन को जॉनसन एंड जॉनसन के कोविड-19 टीके की 10 करोड़ खुराक खरीदने के निर्देश दिए हैं।

बुधवार को दिए गए टीका खरीद के ऑर्डर से पहले ही अमेरिका के पास मध्य मई तक इतनी खुराक उपलब्ध होगी कि वह प्रत्येक व्यस्क का टीकाकरण कर सके। इसी तरह जुलाई के अंत तक इस देश के पास 40 करोड़ लोगों के लिए खुराक उपलब्ध होगी।

देश 20 करोड़ और लोगों को कोविड-19 टीके की खुराक दिए जाने के लिए पर्याप्त ऑर्डर दिए जा चुके हैं। जॉनसन एंड जॉनसन के नए टीके की खेप जून के बाद मिलने की उम्मीद है जिनके जरिए और 10 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया जा सकेगा।

व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा, हम टीके की अतिरिक्त खुराक और आपूर्ति सुनिश्चित करना चाहते हैं। हम पूरी तरह तैयार रहना चाहते हैं। उन्होंने कहा, हम अब तक यह नहीं जानते हैं कि बच्चों पर कौनसा टीका अधिक प्रभावी होगा।(भाषा)

Show comments

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

गोवा में गरजे राहुल गांधी, बोले- वोट चोरी के पीछे ज्ञानेश कुमार, बच नहीं पाएंगे CEC

ईरान के नए रक्षामंत्री अखलाघी ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, बोले- 'सभी फ्रंट पर जंग खत्म हुए बिना नहीं रुकेगा युद्ध'

Trump Tariff Relief : भारत को रूस से तेल खरीदने पर राहत, ट्रंप 60 दिन में तय करेंगे आगे की रणनीति

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, इंटरनेट बच्चों का मौलिक अधिकार, पूर्ण रोक गलत

सभी देखें

यूपी की शक्ति स्वरूपा सोनू मलान ने परंपरा तोड़कर संभाला बस का स्टीयरिंग

पंजाब में भीषण सड़क हादसा, 9 मजदूरों की मौत, कई घायल, तेज रफ्तार कार ने ली जान

योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कंपोजिट विद्यालयों में 9 साल में 1.84 लाख शिक्षक बढ़े

योगी सरकार 5 जिलों में लगा रही आकाशीय विद्युत चेतावनी सेंसर, रुकेगी जनहानि

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, घटना का वाडियो आया सामने, मामले की जांच में जुटी पुलिस

अगला लेख