Hanuman Chalisa
✕

COVID-19 : अमेरिका में 1 दिन में Corona से 3 हजार से अधिक लोगों की मौत

Updated: गुरुवार, 10 दिसंबर 2020 (10:53 IST)
वॉशिंगटन। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस (Coronavirus) का अमेरिका में कहर जारी है और यहां एक दिन में रिकॉंर्ड 3  हजार से अधिक संक्रमितों की मौत हुई है।

न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 3011 कोरोना मरीजों की जान गई है। पिछले सप्ताह दैनिक मौतों का आंकड़ा 2760 था। जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, विश्वभर में कोरोना से सर्वाधिक अमेरिका में अब तक 1,53,84,264 मामले सामने आए हैं जबकि 2,89,357 लोगों की मौत हो चुकी है।

पेंसिल्वेनिया के गर्वनर टॉम वोल्फ कोरोना से संक्रमित : अमेरिका के राज्य पेंसिल्वेनिया के गर्वनर टॉम वोल्फ कोरोनावायरस से संक्रमित हो गए हैं और अपनी पत्नी के साथ आईसोलेशन में रह रहे हैं। वोल्फ ने ट्वीट कर कहा, सोमवार को हुए रुटीन टेस्ट में मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मेरे अंदर इसके कोई लक्ष्ण नहीं हैं और मैं अच्छा महसूस कर रहा हूं तथा घर में आईसोलेशन में हूं।

उन्होंने कहा कि वह सीडीसी और स्वास्थ्य विभाग के दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं और घर में ही क्वारेंटीन में हैं। उल्लेखनीय है कि ओकलाहोमा, मिसोरी, वर्जिनिया, नेवादा और कोलोरादो के गर्वनर भी कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।(वार्ता)

Show comments

क्‍या है Nvidia CEO जेनसन हुआंग की वापसी में Trump की भूमिका, जासूसी से लेकर, इस्‍तीफे और वापसी तक की पूरी कहानी?

75 साल के कन्हैया को वृद्धाश्रम में मिली मुहब्‍बत, 63 की सबीना संग पीले कि‍ए हाथ, वायरल हो रही लव स्‍टोरी

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

अब अपनी पसंदीदा भाषा में सुन सकेंगे काशी के 84 घाटों की कहानियां

सभी देखें

मप्र के एमएसएमई मंत्री चेतन्य कश्यप बने इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री

16 दिसंबर को ही क्यों लौटना चाहती हैं शेख हसीना? बांग्लादेश ने कई जिलों में सुरक्षा बढ़ाई

फवाद-माहिरा की पहली पाकिस्तानी नेटफ्लिक्स सीरीज 'जो बचे हैं संग समेट लो' पर भारत में बवाल! रिलीज से पहले उठी बैन की मांग

यूपी का अगला सीएम कौन? CM योगी के डिप्टी केशव मौर्य के बयान से गरमाई सियासत

मेरठ में बॉल कॉर्पोरेशन के नए कैन प्लांट की आधारशिला, 3000 करोड़ का होगा निवेश, 2029 से शुरू होगा उत्पादन

अगला लेख