ganesh chaturthi
✕

अमेरिका में कोरोना वायरस से हुई पहली मौत, सील कर सकता है मेक्सिको सीमा

Updated: रविवार, 1 मार्च 2020 (08:52 IST)
लॉस एंजिलिस। अमेरिका में कोरोना वायरस से पहली मौत की पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि पहले चार मामलों का पता चलने के बाद वशिंगटन राज्य में एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई।
 
यह घटना किंग काउंटी की है, जो राज्य का सबसे अधिक की आबादी वाला क्षेत्र है, जिसकी आबादी 700,000 से अधिक है। पीड़ित की तुरंत पहचान नहीं हो पाई है।
 
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि देश में कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सरकार मेक्सिको के साथ लगने वाली सीमा को बंद करने पर विचार कर रही है। 
 
ट्रंप ने कोरोना वायरस के निपटान को लेकर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'हम दक्षिण सीमा को बंद करने पर विचार कर रहे है और बेहद मजबूती से इस बारे में सोच रहे है।'
 
कीरो टीवी चैनल के मुताबिक़ स्वास्थ्य अधिकारीयों ने एक बयान जारी कर बताया कि देश में कोरोना वायरस के और मामले सामने आए है और शुक्रवार को दो लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
 
गौरतलब है कि कोरोना वायरस का पहला मामला पिछले वर्ष दिसंबर में चीन के वुहान शहर में आया था जिसके बाद से यह विश्व के कई देशों में फैल गया है और धीरे-धीरे महामारी का रूप लेता जा रहा है। चीन में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 2,870 हो गई है और यह वायरस अबतक विश्व के 50 से अधिक देशों में फैल चुका है। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख